एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: बीजेपी-144, शिवसेना-126 और 18 सीटों पर एनडीए के अन्य दल लड़ सकते हैं चुनाव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में चल रही मैराथन बैठक में बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन का फार्मूला तय हो गया है. बस इसका औपचारिक एलान बाकी है.

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में चल रही मैराथन बैठक में बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन का फार्मूला तय हो गया है. अब केवल औपचारिक ऐलान बाकी है. तय फार्मूला के मुताबिक 144 पर बीजेपी और 126 सीटों पर शिवसेना चुनाव लड़ेगी. जबकि शिवसेना को उपमुख्यमंत्री का पद भी दिया जाएगा.

माना जा रहा है कि फार्मूला तय होने के बाद ही बीजेपी ने अपनी सीटों पर मंथन शुरू किया है. 18 अन्य सीटों पर एनडीए के दूसरे दलों के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. बताया जाता है यह फार्मूला तय होने के बाद ही महाराष्ट्र कोर कमेटी की टीम दिल्ली पहुंची और उसी डील के अनुसार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मंथन चल रहा है. खबर लिखे जाने तक बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में महाराष्ट्र की बैठक जारी थी.

गौरतलब है कि पिछले 1 महीने से महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच गठबंधन को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे. इन कयासों के बीच अक्सर बयानबाजी का दौर देखा गया. कई बार ऐसा लगा कि बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन नहीं हो पाएगा.

लेकिन बीजेपी और शिवसेना के शीर्ष नेताओं ने हमेशा दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की बात को स्वीकारा है. गुरुवार को महाराष्ट्र बीजेपी कोर कमेटी की बैठक दिल्ली के केंद्रीय कार्यालय में बुलाई गई. जिसकी अध्यक्षता खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कर रहे हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी और शिवसेना के बीच महाराष्ट्र चुनाव को लेकर डील हो गई है. जिसका फार्मूला खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने तय किया. ये फार्मूला उसी दिन तय हो गया था. जब अमित शाह आर्टिकल 370 हटाये जाने के कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए मुम्बई दौरे पर गए थे.

फार्मूला तय होने के बाद ही बीजेपी ने अपनी 144 सीटों पर उम्मीद्वारों के नामों पर चर्चा शुरू कर दी थी. उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर आज सुबह से ही मैराथन बैठक चल रही है. आज की जा रही कसरत को 29 तारीख को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष रखा जाएगा.

माना जा रहा है पहली सूची 29 सितंबर देर रात को ही जारी कर दी जाएगी. फिलहाल 288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधान सभा में बीजेपी के 122, शिव सेना को 63, कांग्रेस को 42 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 41 विधायक हैं. वहीं अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के 20 विधायक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके
'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके
Abhijeet Dipke Detained Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'
CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget