एक्सप्लोरर

Maharashtra: क्रिकेट खेलते समय 14 साल के बच्चे को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

Heart Attack Case: महाराष्ट्र में एक 14 साल के बच्चे की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. ये बच्चा अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए गया था और अचानक से सीने में दर्द हुआ.

Heart Attack: देश में दिल का दौरा पड़ने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. वो चाहे बुजुर्ग हो या वयस्क और अब तो बच्चे भी इसकी चपेट में आने लगे हैं. ताजा मामला महाराष्ट्र से आया है. पुणे में एक 14 साल के बच्चे की मेजर हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई. ये बच्चा मैदान में क्रिकेट खेलने के लिए गया था. घटना पुणे के हडसपर इलाके की है और बच्चे का नाम वेदांत धमनगांवकर बताया गया है.

दरअसल, गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही वेदांत अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने चला गया. उस समय अचानक से उसके सीने में दर्द हुआ तो उसने इसकी जानकारी अपने पिता को दी. उसके पिता ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वहां के डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल में जाने को कहा. किसी अन्य अस्पताल पहुंचने पर वहां के डॉक्टरों ने वेदांत को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने बताया कि वेदांत की मौत गंभीर दिल का दौरा पड़ने से हुई है.

क्या कहना है पुलिस का?

डॉक्टरों ने वेदांत की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई, इसकी पुष्टि की. जिस वजह से वानवडी पुलिस स्टेशन में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया. महज 14 साल के लड़के की हार्ट अटैक से मौत की खबर इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई और हर कोई सन्न रह गया. वहीं, वेदांत की अचानक मौत होने से पूरा परिवार सदमे में है.

बच्चों को भी हार्ट अटैक का रिस्क

हार्ट में दो कोरोनरी नसें ब्लड का सर्कुलेशन करती है. इन्हीं के साथ ​दिल में ऑक्सीजन भी जाता है. यह दिल की मांसपेशियों को जीवित रखने के लिए बहुत ही जरूरी होता है, लेकिन जैसे ही ब्लड सर्कुलेशन अचानक से रूक जाता है. तभी दिल की मांसपेशियां क्षतिग्रस्त हो जाती हैं. ऐसी स्थिति को ही हार्ट अटैक कहा जाता है. बच्चों में दिल का दौरा बहुत कम होता है, जब तक कि दिल की मांसपेशियों की कोई गहरी बीमारी न हो. एक्सपर्ट्स की मानें तो स्वास्थ्य की स्थितियां ही बच्चों में हार्ट अटैक की संभावनाओं को बढ़ाती है.

ये भी पढ़ें: चार में से एक व्यक्ति को बिना रिस्क फैक्टर के ही पड़ सकता है दिल का दौरा, ये है इसकी वजह: स्टडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget