एक्सप्लोरर

MP के मंत्री का विवादित बयान, कहा- केवल पत्नी ही बता सकती है कि कोई पुरूष नपुंसक है या नहीं

रूस्तम सिंह ने कहा कि किसी व्यक्ति में शुक्राणु कम हो गए हैं तो ये डॉक्टर बताएगा और अगर किसी व्यक्ति में नपुंसकता है तो ये सिर्फ उसकी पत्नी ही बता सकती है.

भोपाल: मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री रूस्तम सिंह आज कथित रूप से यह कहकर विवादों में आ गये हैं कि केवल कोई पत्नी ही बता सकती है कि उसका पति नपुंसक है या नहीं. मध्यप्रदेश के रीवा क्षेत्र में पुरुषों में बढ़ती नपुंसकता को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में सिंह ने कहा, ‘‘हम कैसे बता सकते हैं कि कोई पुरूष नपुंसक है या नहीं. यह तो केवल पत्नी ही बता सकती है.’’ उन्होंने कहा कि कोई पुरूष कभी भी नहीं बतायेगा कि वह नपुंसक है. उनसे सवाल किया गया था कि सरकार कैसे पता लगाएगी कि कोई पुरूष नपुंसक है या नहीं.

रूस्तम सिंह ने कहा कि किसी व्यक्ति में शुक्राणु कम हो गए हैं तो ये डॉक्टर बताएगा और अगर किसी व्यक्ति में नपुंसकता है तो ये सिर्फ उसकी पत्नी ही बता सकती है. उन्होंने कहा कि सरकार के पास नपुंसकता रोकने के लिए कोई कार्ययोजना नहीं है. सिंह ने कहा,‘‘ मुझे हैरानी है कि रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सुन्दरलाल तिवारी ये बात कैसे जानते हैं कि कौन सा व्यक्ति नपुंसक है और कौन नहीं.’’

गौरतलब है कि आज विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक सुन्दरलाल तिवारी ने सवाल उठाया था कि क्या मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश में पुरूषों में शुक्राणुओं की हो रही कमी और नपुंसकता की बढ़ रही संख्या के सुधार के बाबत कोई कार्य योजना तैयार की है. इसके अलावा, उन्होंने सवाल किया था कि क्या इन मरीजों के सत्यापन/चिन्हांकन के बाबत भी कार्यवाही की जा रही है. उन्होंने रीवा क्षेत्र के पुरुषों में नपुंसकता बढ़ने पर चिंता जाहिर की थी.

इस पर सिंह ने कहा कि पुरूषों में शुक्राणुओं की हो रही कमी और नपुंसकता की बढ़ रही संख्या के सुधार के लिए प्रदेश सरकार की कोई कार्य योजना तैयार नहीं है. हालांकि, उन्होंने कहा कि महिला स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से नि:संतान दंपति का पता लगाया जाता है. रीवा संभाग के अंतर्गत 126 व्यक्ति चिन्हित किये गये हैं.

लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि राज्य बीमारी सहायता निधि के अंतर्गत बीपीएल परिवार के निसंतानता के मामलों में उपचार के लिए राशि का प्रावधान किया गया है. इसी बीच, मध्यप्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा, ‘‘ऐसा बयान देना एक मंत्री के लिए अशोभनीय है. यह असभ्यता एवं बदतमीजी है. मैं इसकी निंदा करता हूं.’’

भूपेंद्र गुप्ता ने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ऐसे असभ्यता से बात करने वाले मंत्री को मंत्रिमंडल से तुरंत बाहर कर देना चाहिए.’’ उन्होंने बताया कि रूस्तम सिंह ने यह असभ्य बयान रीवा के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget