एक्सप्लोरर

MP में महाराष्ट्र से आने वाली बसों पर प्रतिबंध बढ़ा, मिले हैं कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के ज्यादा केस

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 7,89,415 हो गई है.

भोपाल: देश में कोरोना वायरस का खतरा अभी थमा नहीं है. हर रोज कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच केरल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का नया डेल्टा प्लस वेरिएंट मिलने से चिंता बढ़ गई है. जिसके बाद मध्य प्रदेश सरकार ने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र की यात्री बसों की आवाजाही पर मौजूदा प्रतिबंध को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया है.

मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर यह प्रतिबंध लागू किया था. एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्रदेश के अतिरिक्त परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना ने एक आदेश जारी किया है. इससे पहले 15 जून को जारी किया गया बसों की आवाजाही पर प्रतिबंध बढ़ाने का आदेश 22 जून तक प्रभावी था. वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की यात्री बसों के संचालन पर लगाया गया प्रतिबंध 15 जून से हटा दिया था.

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 7,89,415 हो गई है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में इस महामारी से 22 लोगों की मौत हुई. प्रदेश में अब तक इस बीमारी से कुल 8,806 लोगों की मौत हो चुकी है.

डेल्टा प्लस वेरिएंट

बता दें कि कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारत में अब तक कोरोना वायरस के ‘डेल्टा प्लस वेरिएंट’ के 22 मामलों का पता चला है. इनमें से 16 मामले महाराष्ट्र के रत्नागिरि और जलगांव में पाए गए हैं. बाकी के छह केस केरल और मध्य प्रदेश में आए हैं.

यह भी पढ़ें: देश में अब तक कोरोना के ‘डेल्टा प्लस वेरिएंट’ के 22 मामलों का पता चला, केवल इन दो जिलों में हैं 16 केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget