एक्सप्लोरर

अमेरिका और इंग्लैंड से कहीं आगे है मध्य प्रदेश: शिवराज सिंह चौहान

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश, अमेरिका और इंग्लैण्ड से कहीं अधिक अच्छा है. इसे देखने के लिए सकारात्मक सोच होना जरूरी है.

भोपाल: मध्यप्रदेश की सड़के अमेरिका की सड़कों से बेहतर होने की बात कहकर राजनीतिक विरोधियों का निशाने पर आये मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक बार फिर राज्य को लेकर बयान दिया है. अब उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश, अमेरिका और इंग्लैंड सहित कई मुल्क से बहुत बेहतर है. मध्यप्रदेश के 62 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार की रात राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि गुलाम मानसिकता के लोग ही दूसरे देश को अपने देश से अच्छा समझ सकते हैं.

सीएम चौहान ने कहा, ‘‘हमारा मध्यप्रदेश अमेरिका, इंग्लैण्ड से कहीं अधिक अच्छा है. इसे देखने के लिए सकारात्मक सोच होना जरूरी है और अपने प्रदेश पर गर्व की भावना होना आवश्यक है. गुलाम मानसिकता के लोग ही दूसरे देश को अपने देश से अच्छा समझ सकते हैं.’’ चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ने वाला राज्य है. यहां की विकास दर लगातार दो अंकों में है. राज्य के लोग मध्यप्रदेश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्पित है.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आतंकवाद, भ्रष्टाचार, गरीबी मुक्त स्वच्छ मध्यप्रदेश बनाने के लिए साढ़े सात करोड़ जनता को संकल्पित होना होगा, अपना सर्वश्रेष्ठ समर्पित करने आगे आना होगा. सबको मिलकर मध्यप्रदेश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है.’’

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में अमेरिका यात्रा के दौरान वाशिंगटन में एक कार्यक्रम में कहा था, ‘‘जब मैं वाशिंगटन हवाई अड्डे पर उतरकर शहर की ओर आ रहा था तो मैंने महसूस किया कि मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका से अच्छी हैं.’’ इस बयान के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था, ‘‘शिवराज जब हेलीकाप्टर से नीचे उतरेंगे तब तो प्रदेश में सड़कों की असल हालत जान पायेंगे.’’

हालांकि, केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने चौहान के दावे का समर्थन किया था. भारती ने कहा था, ‘‘निश्चित तौर पर मध्यप्रदेश में विश्वस्तरीय सड़कें हैं. इनमें भोपाल की वीआईपी रोड भी शामिल है और हमें इस हीन भावना से बाहर निकलना चाहिए कि अमेरिका, भारत से बेहतर है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
Embed widget