एक्सप्लोरर

लगातार हो रहे तबादलों से चर्चा में आए IAS अफसर लोकेश कुमार जांगिड़ को जान से मारने की धमकी, मांगी सुरक्षा

IAS अफसर लोकेश कुमार जांगिड़ ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि तू नहीं जानता किससे पंगा लिया है. अपने बेटे और अपनी जान की सलामती चाहता है तो छह महीने के लिए छुट्टी पर चला जा.

भोपाल: लगातार हो रहे तबादलों से चर्चा में आए IAS अफसर लोकेश कुमार जांगिड़ को जान से मारने की धमकी मिली है. इसके बाद उन्होंने एमपी के डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी है. 

जांगिड़ ने जो आवेदन पुलिस को दिया है उसमें लिखा है कि उनके नंबर पर गुरुवार की रात ग्यारह बजे के आसपास अज्ञात नंबर से फोन आया और उसने धमकाया कि तू नहीं जानता किससे पंगा लिया है. अपने बेटे और अपनी जान की सलामती चाहता है तो छह महीने के लिए छुट्टी पर चला जा और मीडिया से बात करना बंद कर दे, वरना बुरा होगा.

धमकी देने वाले ने उनके मीडिया के लोगों को इंटरव्यू देने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ज्यादा शहादत का शौक मत चढ़ाओ. डीजीपी को लिखे पत्र में जांगिड़ ने लिखा कि जैसे व्यापम के व्हिसल ब्लोअर के साथ हुआ उनके साथ ना हो इसलिये उनके निजी घर के बाहर पुलिस की सुरक्षा और उनको दो सशस्त्र गार्ड दिये जाएं. उधर जांगिड़ के पत्र को पुलिस ने गंभीरता से लिया है और डीजीपी दफ्तर से भोपाल के एसएसपी को जांच कर जल्दी रिपोर्ट देने को कहा है.

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अफसर जांगिड़ का 54 महीनों में नौ बार तबादला हुआ है. उनका पिछला तबादला बड़वानी से हुआ जहां उन्होंने कलेक्टर के कुछ फैसलों पर आपत्ति उठाई. बाद में आईएएस अफसरों के एक ग्रुप में उनकी चेट लीक हुई जिसमें उन्होंने सरकारी सिस्टम पर सवाल उठाये. जो मीडिया की खबर बने. 

उधर सरकार जांगिड़ के इन चैट और उनकी खबरों से परेशान है और उनको नोटिस देकर जवाब मांगने की तैयारी कर रही है. हालांकि बीजेपी के सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने जांगिड़ के कामकाज की तारीफ की है. अपने कामकाज के दौरान जांगिड़ जनता में बहुत लोकप्रिय रहे है. इस मसले पर अब कांग्रेस भी शिवराज सरकार को घेर रही है. 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी जांगिड़ का नाम ना लिए बिना ट्वीट किया है कि एक युवा आईएएस अफसर का कलेकटर ने तबादला करवा दिया क्योंकि वो कलेक्टर को चंदा नहीं दे रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget