एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: गोदाम में आग लगने से फटे LPG सिलेंडर, पूरा माल जलकर खाक

हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. दमकल विभाग के सहायक अधीक्षक आर पटेल ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए आठ फायर ब्रिगेड की 23 खेप लगी.

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित शारदा चौक पेट्रोल पम्प के पीछे स्थित एक गोदाम में शुक्रवार तड़के आग लग जाने से इसमें रखे 25 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया. इससे इलाके भर में दहशत मच गई.

पूरा माल जलकर खाक

हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. दमकल विभाग के सहायक अधीक्षक आर पटेल ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए आठ फायर ब्रिगेड की 23 खेप लगी. इसके अलावा 22 खेप टैंकरों से पानी भेजा गया. उन्होंने कहा कि इस हादसे में गोदाम में रखा माल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है.

आग पर काबू पाने में लगे पांच घंटे

इस बीच सीटी एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में लगभग पांच घंटे लगे. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से लग रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है. गोदाम में टेंट के सामान के साथ बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे हुए थे. जिनमें ब्लास्ट होने की वजह से आग ने भयंकर रूप ले लिया.

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई: सीटी एसपी

अंजुलता ने बताया कि हादसे के समय गोदाम बंद था और कोई अंदर नहीं था. जिसके कारण घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि गोदाम संचालन का लाइसेंस एवं गैस सिलेंडर रखे होने के संबंध में जांच की जायेगी. जांच के बाद दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget