एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: देवेन्द्र फडणवीस ने राहुल गांधी को बताया 'पार्ट टाइम' नेता

फडणवीस ने कहा कि जनता के वोट से पैदा होने वाला राजा होगा और जनता के वोट से पैदा होने वाले नेता शिवराज हैं.

सिवनी: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए उन्हें पार्ट टाइम नेता बताया. फडणवीस ने रविवार को सिवनी जिले में बरघाट विधानसभा के कुरई हाईस्कूल मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी जी 24 घंटे गरीबों की चिंता करते हैं जबकि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी आधे समय देश से बाहर रहते हैं. लौटकर आते हैं तो दो चार सभाएं भी कर लेते हैं. पर उनको पता नहीं रहता. मध्य प्रदेश की बातें छत्तीसगढ़ में कहते हैं और छत्तीसगढ़ की बातें मध्य प्रदेश में कहते हैं."

फडणवीस ने कहा कि पहले रानी जिसे जन्म देती थी, उसे राजा, महाराजा कहा जाता था, लेकिन डॉ बाबा साहब अंबेडकर के संविधान ने कहा कि रानी के पेट से पैदा होने वाला राजा महाराजा नहीं होगा. जनता के वोट से पैदा होने वाला राजा होगा और जनता के वोट से पैदा होने वाले नेता शिवराज हैं. जनता के वोट से पैदा होने वाले नेता नरेंद्र मोदी हैं. लोकतंत्र में विजय धनपतियों की नहीं, जनपतियों की होगी.

कांग्रेस का घोषणापत्र एक झूठ का पुलिंदा: फडणवीस मध्य प्रदेश में कांग्रेस के घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी-कभी ये होता है कि जब किसी को पता चल जाता है कि वह तो सत्ता में आने वाला नहीं है, चाहे जितने वादे कर दो, चाहे जितनी घोषणाएं कर दो, पूरा तो शिवराज जी को करना है. कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में इसी तरह के वादे किए गए हैं. आज तो कांग्रेस पार्टी की स्थिति ऐसी हो गई है कि अगर आप उनसे कह दें कि अपने घोषणापत्र में हमारे घर के सामने ताजमहल बनवाने की घोषणा कर दें, तो वे इसके लिए भी तैयार हैं.

फडणवीस ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मैं भी एक राज्य का मुख्यमंत्री हूं. हर राज्य का एक बजट होता है. कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में जितनी घोषणाएं की हैं, इसके लिए अगर उन्हें 15 साल का मध्य प्रदेश का बजट एक साल में दे दिया जाए तो भी वे इन घोषणाओं को पूरा नहीं कर पाएंगे.

महाराष्ट्र सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक देश पर राज किया. गरीबी हटाने के नारे लगाये लेकिन गरीबी नहीं हटी, बल्कि गरीब हट गये. गरीबों के बहाने कांग्रेस के नेताओं ने अपनी गरीबी दूर कर ली. मोदी जी के पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीबी कल्याण की योजनाएं बनीं. आजादी के 70 साल बाद भी देश के 30 करोड़ परिवार ऐसे थे जिन्होंने बैंक का मुंह नहीं देखा था. जनधन योजना से देश के 30 करोड़ परिवारों का खाता खोला गया है.

यह भी पढ़ें-

कपिल सिब्बल का पलटवार, बोले- PM मोदी चुनावी फायदे के लिए राम मंदिर का मामला उठा रहे हैं

हिमाचल प्रदेश में बस नदी में गिरी, नौ लोगों की मौत, 25 घायल

अयोध्या: स्वामी राम भद्राचार्य का दावा, 'मोदी के बड़े मंत्री ने दिया भरोसा, 11 दिसंबर के बाद मंदिर पर होगा बड़ा एलान'

अब पीएम के पिता को लेकर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा-मोदी के पिता के बारे में कोई नहीं जानता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget