एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: कांग्रेस को कर्नाटक और गोवा का डर, कमलनाथ ने 11 दिन में बुलाई विधायकों की तीसरी बैठक

मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं, इनमें से 114 कांग्रेस के कब्जे में हैं जबकि 108 बीजेपी, दो बसपा, एक सपा और चार निर्दलीय विधायक हैं. कमलनाथ को संभवत: इस बात का डर है कि इस सत्र में बजट पेश होने के बाद बीजेपी वित्तीय मामलों सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर कभी भी वोटिंग की मांग करने का 'गेम प्लान' कर सकती है.

भोपाल: कांग्रेस नीत मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी पार्टी के विधायकों और अपनी सरकार को समर्थन दे रहे सपा, बसपा और निर्दलीय विधायकों की 17 जुलाई को फिर से बैठक बुलाई है. मात्र 11 दिन में इन विधायकों की यह तीसरी बैठक होगी. माना जा रहा है कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन के एक दर्जन से अधिक विधायकों के इस्तीफे से उत्पन्न संकट और गोवा में 10 कांग्रेस विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के मद्देनजर चौकस हुए कमलनाथ ने मध्य प्रदेश बीजेपी द्वारा उनकी सरकार को गिराने की आशंकाओं के बीच यह बैठक बुलाई है.

इससे पहले, कमलनाथ ने अपनी पार्टी कांग्रेस सहित सपा, बसपा और निर्दलीय विधायकों से मध्य प्रदेश विधानसभा के मौजूदा सत्र में सदन की कार्यवाही के दौरान हमेशा मौजूद रहने के निर्देश दिए थे, ताकि बेवजह सरकार संकट में न आए. बसपा की विधायक रामबाई सिंह ने बताया, ''हां, मुझे 17 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास पर विधायकों की बैठक में बुलाया गया है.'' उन्होंने कहा, ''मैं कांग्रेस के साथ हूं, विशेष रूप से कमलनाथ जी के साथ. मैं उनकी सरकार को समर्थन जारी रखूंगी.'' इससे पहले, सात जुलाई और 11 जुलाई को इन विधायकों की बैठक और डिनर हो चुकी है.

बीजेपी कभी भी वोटिंग की मांग करने का 'गेम प्लान' कर सकती है कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, कमलनाथ ने अपने निवास पर कांग्रेस विधायक दल की सात जुलाई की रात हुई बैठक में अपनी पार्टी के सभी विधायकों और उनकी सरकार को समर्थन दे रहे समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय विधायकों को साफ-साफ कहा था कि वे सभी इस मानसून सत्र में सदन में हमेशा उपस्थित रहें. इस बैठक में उनकी सरकार को समर्थन दे रहे सपा, बसपा और निर्दलीय विधायक भी शामिल हुए थे. कमलनाथ को संभवत: इस बात का डर है कि इस सत्र में बजट पेश होने के बाद बीजेपी वित्तीय मामलों सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर कभी भी वोटिंग की मांग करने का 'गेम प्लान' कर सकती है और यदि उस वक्त सदन में हमारे पर्याप्त सदस्य मौजूद नहीं रहे, तो इससे हमारी सरकार बेवजह संकट में आ सकती है.

बीजेपी विधायक सदन में पूरी संख्या में हमेशा मौजूद रहें- गोपाल भार्गव सूत्रों के अनुसार, इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपने पार्टी के विधायकों और सरकार को समर्थन दे रहे सपा, बसपा और निर्दलीय विधायकों का मूड जानने के लिए भोपाल में 11 जुलाई को डिनर किया था. ठीक इसी तरह से मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने आठ जुलाई की रात हुई प्रदेश बीजेपी विधायक दल की बैठक में कहा, ''बीजेपी के विधायक सदन में पूरी संख्या में हमेशा मौजूद रहें.'' इसके अलावा, इन दोनों नेताओं ने कहा कि पार्टी विधायक पूरी ताकत, अध्ययन और ऊर्जा के साथ जन समस्याओं से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाएं. वे मुखर रहें और सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर दें. जनता की आवाज को इतने ताकत और इस तरीके से मुद्दों पर आधारित विरोध करें कि जनता को इसका असली चेहरा समझ में आ जाए.

मालूम हो कि मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं, इनमें से 114 कांग्रेस के कब्जे में हैं जबकि 108 बीजेपी, दो बसपा, एक सपा और चार निर्दलीय विधायक हैं. एक सीट वर्तमान में खाली है. बहुत ही कम संख्या में बहुमत होने के कारण बीजेपी प्रदेश सरकार पर कभी भी गिरने का तंज कसती रहती है. वहीं, कांग्रेस कहती है कि हमारी सरकार पूरे पांच साल चलेगी.

हिमाचल प्रदेश के सोलन में इमारत ढही, सेना के एक जवान समेत दो की मौत, 23 घायल

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व CM विजयन से जुड़े परिसरों में ED के एक्शन पर राजनीतिक विवाद, कांग्रेस का आरोप- माकपा नेता को...
पूर्व CM विजयन से जुड़े परिसरों में ED के एक्शन पर राजनीतिक विवाद, कांग्रेस का आरोप- माकपा नेता को...
5 दिन भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग हाइंग, 30 मई को भारत पहुंचेंगे; PM मोदी से भी करेंगे मुलाकात
5 दिन भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग हाइंग, 30 मई को भारत पहुंचेंगे; PM मोदी से भी करेंगे मुलाकात
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में CBI जांच का वर्चुअल एंगल, घर का डिजिटल मॉडल हो रहा तैयार, जुड़ेंगी कड़ी दर कड़ी
ट्विशा शर्मा केस में CBI जांच का वर्चुअल एंगल, घर का डिजिटल मॉडल हो रहा तैयार, जुड़ेंगी कड़ी दर कड़ी
TMC सांसद सौगत रॉय का परगना 24 में विरोध, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर फेंके अंडे, लगाए चोर-चोर के नारे
TMC सांसद सौगत रॉय का परगना 24 में विरोध, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर फेंके अंडे, लगाए चोर-चोर के नारे

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget