एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: उपचुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस-बीजेपी में होगा संगठनात्मक फेरबदल

हालांकि कांग्रेस की जीत के बावजूद राजनीतिक विश्लेषक सत्ता में वापसी की बात को जल्दबादी बता रहे हैं.

भोपाल: मुंगावली और कोलारस विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पार्टी के लिए संजीवनी की तर है तो वहीं शिवराज सरकार के लिए ये झटका है. अब ऐसे में उपचुनावों के बाद कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों में संगठन स्तर पर फेरबदल होना तय माना जा रहा है. कांग्रेस में जहां अब ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम पद का प्रत्याषी घोषित करने की मांग गहराएगी तो उधर बीजेपी में भी अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के पद पर फेरबदल तय है. हालांकि कांग्रेस की जीत के बावजूद राजनीतिक विश्लेषक सत्ता में वापसी की बात को जल्दबादी बता रहे हैं.

लगातार चार उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. मुंगावली और कोलारस से पहले अटेर और चित्रकूट में भी कांग्रेस ने अपनी सीटों पर कब्जा बरकरार रखा था. सरकार की सारी सामर्थ्य लगने के बाद भी कोलारस और मुंगावली की सीट बनाये रखना कांग्रेस के लिये किसी बड़ी जीत से कम नहीं है. ये जीत कांग्रेस के लिए संजीवनी के समान है.

कांग्रेस की यह जीत सीएम शिवराज सिंह चौहान की चुनाव जिताने की क्षमता और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चैहान की संगठन पर ढीली पकड़ को सामने लाएगी. इसलिए आने वाले दिनों में दोनों पार्टियों में बदलाव होंगे.

बीजेपी के नेता हार से निराश तो हैं मगर जीत का अंतर मामूली रहने से वो अपनी मेहनत पर गर्व कर सकते हैं. मगर ये हार शिवराज की घटती लोकप्रियता और बदलाव की आहट के संकेत दे ही रही है. नौ महीने बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके लिये दोनों पार्टियां जुट गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
LIVE: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget