एक्सप्लोरर

मदन तमांग हत्याकांड: 7 साल से फरार आरोपी को CBI ने बेंगलुरु से धर दबोचा

CBI ने मदन तमांग हत्याकांड में फरार आरोपी पुरन बहादुर राय को रूरल बेंगलुरु के बोम्मासंद्रा अंतर्गत मारुति नगर से गिरफ्तार किया. आरोपी 2017 से फरार चल रहा था.

सीबीआई (CBI) ने गुरुवार (6 फरवरी, 2025) को मदन तमांग हत्याकांड में फरार आरोपी पुरन बहादुर राय को रूरल बेंगलुरु के बोम्मासंद्रा अंतर्गत मारुति नगर से गिरफ्तार किया. आरोपी 2017 से फरार चल रहा था और बचने के लिए दार्जिलिंग से बेंगलुरु भाग आया था.


क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मदन तमांग अखिल भारतीय गोरखा लीग (ABGL) के अध्यक्ष थे, और 21 मई 2010 को दार्जिलिंग में उनकी हत्या कर दी गई थी. पश्चिम बंगाल सरकार और भारत सरकार के निर्देश पर सीबीआई ने इस केस की जांच अपने हाथ में ली. 19 जनवरी 2011 को सीबीआई ने दार्जिलिंग सदर थाने में दर्ज एफआईआर को अपने नाम पर दर्ज किया और जांच शुरू की. इस मामले में पुरन बहादुर राय आरोपित था और उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी थी, लेकिन वो 2017 से लगातार फरार चल रहा था.


कोर्ट ने कई बार जारी किए वारंट
3 अप्रैल 2017 को कोलकाता की सिटी सेशंस कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ घोषणा पत्र (प्रोक्लेमेशन) जारी किया, लेकिन वो कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ. 20 नवंबर 2024 को कोर्ट ने उसके खिलाफ खुला गिरफ्तारी वारंट (ओपन-एंडेड वारंट) जारी किया.


सीबीआई ने कैसे पकड़ा?
सीबीआई ने लगातार तकनीकी इनपुट और गुप्त जानकारियों के आधार पर आरोपी का पीछा किया. आखिरकार, बेंगलुरु में उसकी लोकेशन ट्रेस की गई और उसे जिगनी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया.


गोरखालैंड आंदोलन और मदन तमांग की हत्या
मदन तमांग की हत्या उस समय हुई थी, जब गोरखालैंड आंदोलन अपनी चरम सीमा पर था. गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (GJM) और अखिल भारतीय गोरखा लीग (ABGL) के बीच विचारधाराओं को लेकर मतभेद था, और मदन तमांग खुले तौर पर GJM की रणनीति का विरोध कर रहे थे. 21 मई 2010 को दिन-दहाड़े दार्जिलिंग में उन पर हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई.


बता दें कि इस केस में पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, लेकिन कुछ आरोपी लंबे समय तक फरार रहे. पुरन बहादुर राय की गिरफ्तारी इस मामले में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. अब देखना ये होगा कि आगे की कानूनी प्रक्रिया किस दिशा में जाती है.

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Puri Rath Yatra: दोनों तरफ खचाखच भीड़, बीच में भागती एंबुलेंस… पुरी रथ यात्रा में ऐसे बचाई गई लोगों की जान- Video
दोनों तरफ खचाखच भीड़, बीच में भागती एंबुलेंस… पुरी रथ यात्रा में ऐसे बचाई गई लोगों की जान- Video
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget