एक्सप्लोरर

जानिए आज 1 मार्च से क्या-क्या बदल रहा है, आर्थिक रूप से कैसे प्रभावित होगी आपकी जिंदगी

इस साल फरवरी में तेल कंपनियों ने दो बार सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे. गैस सिलेंडर की बढ़ी हुईं कीमतें आज से लागू हो जाएंगी. विजया बैंक और देना बैंक के पुराने Indian Financial System Code (IFSC ) कोड आज से काम नहीं करेंगे.

नई दिल्ली: आज एक मार्च है. आज से देश में बैंकिंग, गैस सिलेंडर के दाम, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में बदलाव हो रहे हैं. इन क्षेत्रों में बदलने वाले नियमों से आपनी जिदंगी भी प्रभावित होगी, क्यों ये नियम सीधा आपसे जुड़े हुए है. जानिए आज से आर्थिक रूप से कैसे प्रभावित होगी आपकी जिंदगी.

कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण आज से

देशभर में कोरोना वायरस टीकाकरण का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है. इस चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और किसी भी बीमारी से पीड़ित 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. सरकार ने टीकाकरण के लिए 10 हजार सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को चिन्हित किया है, जहां मुफ्त में वैक्सीन लगाई जाएगी. वहीं, प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने वालों को वैक्सीन की कीमत चुकानी होगी. इसकी कीमत 250 रुपए प्रति व्यक्ति-प्रति डोज़ होगी.

आज से बदलेंगे LPG सिलेंडर के दाम

इस साल फरवरी में तेल कंपनियों ने दो बार सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे. जिसके बाद अब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 794 रुपए हो गई है. गैस सिलेंडर की बढ़ी हुईं कीमतें आज से लागू हो जाएंगी. हालांकि अभी भी तेल कंपनियां गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा सकती हैं.

बैंकिंग क्षेत्र में भी बड़े बदलाव

विजया बैंक और देना बैंक के पुराने Indian Financial System Code (IFSC ) कोड आज से काम नहीं करेंगे. आज से इन बैंकों के ग्राहकों को नए आईएफएससी कोड का इस्तेमाल करना होगा. इस संबंध में बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को पहले ही सूचित कर चुका है.  विजया बैंक और देना बैंक का विलय बैंक ऑफ बड़ौदा में हो गया है था. यह विलय एक अप्रैल 2019 से प्रभावी हुआ था.

'विवाद से विश्वास' योजना की समय सीमा बढ़ी

आयकर विभाग ने 26 फरवरी शुक्रवार को प्रत्यक्ष कर विवाद समाधान योजना ‘विवाद से विश्वास’ के अंतर्गत विवरण देने की समयसीमा बढ़ाकर 31 मार्च और भुगतान के लिए समय 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है. इस योजना के तहत घोषणा करने की समयसीमा 28 फरवरी थी जबकि विवादित कर राशि भुगतान की समयसीमा 31 मार्च थी.

प्राइमरी स्कूल खुलेंगे

देश के तीन राज्यों में एक मार्च से स्कूल खुलेंगे. यूपी और बिहार में सभी प्राइमरी स्कूल (कक्षा एक से पांट)  आज से खुल रहे हैं. वहीं हरियाणा सरकार ने एक मार्च से ग्रेड एक और दो के लिए नियमित कक्षाएं शुरू करने का फैसला किया है. हरियाणा में कक्षा तीन से 5वीं के छात्रों के लिए स्कूल पहले से खुल चुके हैं.

ये भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने एम्स में लगवाई कोरोना वैक्सीन, कहा- आओ साथ मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाएं

Corona Vaccine 2nd Phase: आप कैसे लगवा सकते हैं टीका? किन-किन चीजों की पड़ेगी जरूरत? | A टू Z जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget