एक्सप्लोरर

LPG Price Hike: किचन पर महंगाई की मार, एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े, अब इतनी होगी नई कीमत

LPG Cylinder Price: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत (Domestic LPG Cylinder Price) में 50 रुपये का इजाफा किया गया है.

LPG Cylinder Price Hike: देश में पहले से ही महंगाई से परेशान आम आदमी को एक और झटका लगा है. किचन पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) की कीमत में 50 रुपए का इजाफा हुआ है. 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. घरेलू LPG सिलेंडर की नई कीमत अब 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर होगी. LPG सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमत आज से ही पूरे देश में लागू हो गई हैं. LPG सिलेंडर के दाम ऐसे वक्त में बढ़े हैं जब आम आदमी पेट्रोल और डीजल पर महंगाई की मार झेल रहा है.

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़े

बता दें कि इससे पहले 22 मार्च को घरेलू रसोई गैस के दाम में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी जिसके बाद दिल्ली में सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम 949.50 रुपये पर पहुंच गया था. अब एक बार फिर से लोगों पर महंगाई की मार पड़ी है. अब दाम बढ़ने के बाद घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये पहुंच गई है. 

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी हाल में बढ़े

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में कमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Cylinders) की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी की गई थी. तेल कंपनियों ने 1 मई को 19 किलो के कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 102.50 रुपये बढ़कर 2355.50 रुपये हो गई. इससे पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2253 रुपये थी. साथ ही 5 किलो के एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर 655 रुपये कर दी गई. इससे पहले अप्रैल महीने की शुरूआत में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 250 रुपए का इजाफा हुआ था. जिसके बाद ये कीमत 2,253 रुपये हो गई थी.

ये भी पढ़ें:

Delhi: आईआईटी और पंचशील पार्क मेट्रो स्टेशन पर सरकार तैयार करेगी मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन, जानें इसके बारे में

Madhya Pradesh: इंदौर की दो मंजिला इमारत में लगी भयंकर आग, दो महिला समेत 7 लोग जिंदा जले

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget