एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के चलते बैशाख पूर्णिमा पर सादगी से हुई भगवान बुद्ध की पूजा

लॉकडाउन के चलते बैशाख पूर्णिमा पर सादगी से भगवान बुद्ध की पूजा की गई. पूजा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया.

कुशीनगर:भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर मे आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 2564वीं त्रिबिध पावन बुद्ध जयन्ती का आयोजन होना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते ऐसा नहीं हो सका. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के आदेश के बाद मंदिर में ताला लगा हुआ है. मुख्य मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना तो नहीं हो सकी. लेकिन बौद्ध भिक्षुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस अवसर पर सादगी से मंदिर के बाहर बैठ कर पूजा की. भगवान बुद्ध ने तीन संदेश दिए थे..

॥ बुद्धम् शरणम् गच्छामि ॥

॥ धम्मम् शरणम् गच्छामि॥

॥ संघम् शरणम् गच्छामि ॥

आज पूरा विश्व इसी रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहा है.

बौद्ध धर्म अनुयायियों के लिए त्रिविध पावन बुध पूर्णिमा (बैशाख पूर्णिमा) का विशेष महत्व होता है. आज ही के दिन भगवान बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में हुआ था और आज ही के दिन बोध गया में उन्हे ज्ञान की प्राप्ती भी हुई थी. साथ ही आज के दिन ही कुशीनगर में उन्हे महापरिनिर्वाण की प्राप्ति हुई थी. कुशीनगर बौद्धों के लिए बहुत ही पवित्र स्थान है. चार बौद्ध तीर्थों में कुशीनगर अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है. क्योंकि कुशीनगर की इसी पवित्र धरती पर भगवान बुद्ध ने अन्तिम सांस ली थी और अंतिम संदेश के साथ यहीं महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था. शांति की राह पर चलने वाले भगवान बुद्ध को समूचा विश्व गुरू मानता है. बैसाख पूर्णिमा बौद्धिष्ठों का एक पवित्र त्यौहार है. बौद्धिष्ठ इस त्यौहार को भव्यता के साथ मनाते है. साथ ही भगवान बुद्ध के बताए हुए मार्ग पर चलते है.

आपको बता दें कि कुशीनगर भगवान् बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली के नाम से विश्व के मानचित्र पर स्थापित है. इतिहासकारों का मानना है की 483 ईसा पूर्व भगवान् बुद्ध यहां आए और महापरिनिर्वाण को प्राप्त हुए थे. इसीलिए बौद्ध धर्म में कुशीनगर का विशेष महत्व है. कुशीनगर में भगवान् बुद्ध के 4 प्राचीन दर्शनीय स्थल हैं. इसके अलावे 13 बौद्धिष्ठ मंदिर है. हर साल बौद्ध धर्म के लाखों देसी-विदेशी अनुयाई यहां पूजा-अर्चन करने आते हैं. कुशीनगर में हर वर्ष विश्व के विभिन्न देशों के विदेशी पर्यटक यहां पूजन करने आते हैं. भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली को मुख्य मंदिर भी कहा जाता है. यहां विशेष पूजा अर्चना करके भगवान बुद्ध को चीवर चढ़ाया जाता है. लेकिन लॉकडाउन के चलते यहां मंदिर में ताला लटक रहा है.

लॉकडाउन के चलते बैशाख पूर्णिमा पर सादगी से हुई भगवान बुद्ध की पूजा

बौद्ध भिक्षु डॉ. नन्दरत्न थेरो बताते हैं कि इसी बैशाख पूर्णिमा को भगवान बुद्ध ने जन्म लिया और ज्ञान प्राप्त किया. इसी दिन कुशीनगर मे निर्वाण की प्राप्ति हुई थी, इसलिए इसका विशेष महत्व है. हर साल इसे बौद्ध भिक्षुओं द्वारा इसे भव्यता से मनाया जाता है. लेकिन इस बार लॉकडाउन की वजह से विशेष पूजा का आयोजन नही हो सका है. हम लोगों ने भगवान बुद्ध की पूजा सादगी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंदिर के बाहर बैठकर की. सभी भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध से यह प्रार्थना की है कि पूरे विश्व को कोरोना की इस महामारी से जल्दी मुक्त कराएं. आज की पूजा में भंते आलोक, भंते नंदिया, भंते संघ रक्षित, भंते खेमचरा, भंते तेजेंद्र, भंते धम्म मानो, आदित्य शाक्या, गौतम शाक्य, अंगद यादव, ब्रजेश कुशवाहा, सुरेश माली आदि मौजूद रहे. इन सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोरोना से लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया.

ये भी पढ़ें:

पालघर मॉब लिंचिंग: साधुओं का पक्ष रखने जा रहे वकील की सड़क हादसे में मौत, सहयोगी घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा वंदे मातरम,विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर अहम जानकारी
लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा वंदे मातरम,विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर अहम जानकारी
'दूर ले जाता है सोशल मीडिया, शॉर्ट कट से बाहर निकलें', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'दूर ले जाता है सोशल मीडिया, शॉर्ट कट से बाहर निकलें', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
Parliament Monsoon Session Highlights: NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget