एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने की लंदन आतंकी हमले की निंदा, डोनाल्ड ट्रंप ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली:  आतंकी हमले से लंदन एक बार फिर दहल गया है. एक के बाद एक तीन घटनाओं ने ब्रिटेन को हिला कर रखा दिया है. इस घटना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़े शब्दों में निंदा की है. वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह इस मुश्किल घड़ी में ब्रिटेन के साथ हैं. बर्मिंघम में भारत-पाक मैच से पहले आतंकी हमले से दहला लंदन, 6 की मौत, ISIS ने ली जिम्मेदारी पीएम नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट कर कहा है, ''लंदन में हमला चौंकाने वाला और गंभीर है. हम इस हमले की निंदा करते हैं. मृतक और घायल लोगों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाए हैं.'' डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन को अमेरिकी मदद की पेशकश की IN PICS: लंदन में आतंकी हमला, ब्रिज पर वैन ने लोगों को कुचला, बरो मार्केट-वॉक्सहॉल एरिया में चाकूबाजी वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन को अमेरिकी मदद की पेशकश की है. ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका जो भी मदद कर सकता है वो लंदन और ब्रिटेन में करेगा. हम वहां मौजूद होंगे. हम आपके साथ हैं. ईश्वर रक्षा करें.’’ लंदन की घटनाओं के संदर्भ में मदद की पेशकश करने वाले ट्वीट से कुछ देर पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने छह मुस्लिम बहुल देशों के लोगों पर यात्रा संबंधी प्रतिबंध की अपनी योजना पर अदालतों द्वारा रोक लगाए जाने के संदर्भ में ट्वीट किया. उन्होंने कहा, ‘‘हमें होशियार, चौकस और सख्त होने की जरूरत है. यह जरूरत है कि अदालतें हमारे अधिकार हमें वापस दें. हमें सुरक्षा के अतिरिक्त स्तर के तौर पर यात्रा प्रतिबंध की जरूरत है. लंदन की घटना संभावित आतंकवादी कृत्य: टेरीजा मे ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने लंदन के घटनाक्रमों को ‘‘संभावित आतंकवादी कृत्य’’ बताया है. प्रधानमंत्री का यह बयान लंदन ब्रिज इलाके के आसपास एक वैन के राहगीरों के बीच घुस जाने, छुरेबाजी की घटनाओं और सशस्त्र पुलिस की गोलीबारी के बाद आया है. मे ने एक बयान में कहा, ‘‘पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों से जानकारी मिलने के बाद मैं यह पुष्टि कर सकती हूं कि लंदन में भयानक घटना को आतंकवाद के संभावित कृत्य के रूप में लिया जाए. आतंकी हमले सहित तीन घटनाओं से दहला पाकिस्तान बता दें कि लंदन में आज सुबह लगातार तीन घटनाएं हुईं. पहली आतंकी घटना लंदन ब्रिज पर हुई, जहां एक सफेद रंग की वैन ने पैदल चलते लोगों को टक्कर मार दी थी. इस हमले में छह लोगों के मारे जाने की खबर है. पुलिस ने लंदन ब्रिज पर पहुंच कर हालात को संभाला ही था कि बरो मार्केट में चाकूबाजी की घटना सामने आई. लंदन में हुए इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है. आईएसआईएस ने एक ट्वीट कर कहा कि हम इस हमले का जश्न मना रहे हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
INDIA Bloc March Live: भारी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च
LIVE: भारी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च
'SC के द्वार खुले, वो हमारे पास...', राहुल गांधी की मांग के बीच CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'SC के द्वार खुले, वो हमारे पास...', राहुल गांधी की मांग के बीच CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'मैंने पहली बार...', भाषा विवाद के बीच CM विजय की इंग्लिश के फैन हुए चिदंबरम
'मैंने पहली बार...', भाषा विवाद के बीच CM विजय की इंग्लिश के फैन हुए चिदंबरम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget