एक्सप्लोरर

अब खुशी से हवाई फायरिंग पर भी होगी सज़ा, आयुध संशोधन विधेयक को लोकसभा की मंजूरी

सदन में विधेयक पर हुई बहस का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में नागरिक सुरक्षा के लिए ज़रूरी है कि देश में हथियारों की संख्या को नियंत्रित किया जाए. नए आयुध अधिनियम के तहत अब नागरिकों को एक लायसेंस पर दो हथियार रखने की इजाजत होगी.

नई दिल्ली: देश में हथियार रखने के नियम और नियंत्रण को सख्त करने वाले आयुध संशोधन विधेयक 2019 को लोकसभा ने मंजूरी दे दी. संसद के दोनों सदनों से इस विधेयक के पारित हो जाने के बाद जहां अवैध असलहे का कारोबार करने वालों को न केवल आजीवन कैद जैसी सज़ा मिल सकेगी बल्कि लाइसेंसशुदा हथियारों की संख्या भी नियंत्रित होगी. नए कानून के तहत जहां अवैध हथियार बनाने, उन्हें बेचने और रखने पर आजीवन कैद जैसी सजा भी हो सकेगी. बल्कि शादी-बारात या किसी उत्सव के दौरान खुशी में फायरिंग करने वालों के लिए भी सज़ा का प्रावधान किया गया है.

सदन में विधेयक पर हुई बहस का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में नागरिक सुरक्षा के लिए ज़रूरी है कि देश में हथियारों की संख्या को नियंत्रित किया जाए. उन्होंने कहा कि खुशी से फायरिंग की घटनाओं में अकेले 2016 में 179 लोगों की जान चली गई. ऐसी स्थिति की इजाजत नहीं दी जा सकती.

नए आयुध अधिनियम के तहत अब नागरिकों को एक लायसेंस पर दो हथियार रखने की इजाजत होगी. वहीं लायसेंस के नवीनीकरण के लिए अब तीन साल की बजाए पांच साल की मियाद होगी. गृह मंत्री के अनुसार लायसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया भी अब इलेक्ट्रॉनिक पद्धति से होगी. हालांकि बहस के दौरान कई सांसदों ने एक लायसेंस पर कम से कम तीन हथियार रखने की इजाजत देने की मांग की थी. कई सांसदों की मांग के बाद सरकार ने नए विधेयक के साथ कुछ संशोधन भी सदन में पेश किए जिन्हें लोकसभा ने मंजूरी दे दी.

इस बीच गृह मंत्री शाह ने लोकसभा में बहस के दौरान स्पष्ट किया कि नए कानून संशोधन से पूर्व सैनिकों के लिए प्रावधानों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं खेलों के किए बंदूकें रखने वाले खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं और वरिष्ठता के अधसर पर असलहा रखने का अधिकार हो सकेगा. नए कानून के प्रावधानों के मुताबिक संगठित अपराधों के लिए हथियार सप्लाई करने वालों को भी अब आजीवन कारावास तक की सज़ा दी जा सकती है.

यह भी पढ़ें-

'निर्भया' के गुनहगारों की दया याचिका पर देश की नज़र, जान लें इससे जुड़े कानून

नागरिकता संशोधन बिल पर शिवसेना बोली- शरणार्थियों को नागरिकता दो, लेकिन 25 साल तक वोटिंग राइट नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरुण तेजपाल को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका, रेप केस में दोषी करार
तरुण तेजपाल को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका, रेप केस में दोषी करार
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर बोले- सहयोग करें
Monsoon Session 2026: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर बोले- सहयोग करें
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
'संसद में नहीं आते, डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे', पवन खेड़ा ने किया सरकार पर वार
'संसद में नहीं आते, डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे', पवन खेड़ा ने किया सरकार पर वार

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर बोले- सहयोग करें
Monsoon Session 2026: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर बोले- सहयोग करें
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget