एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: ‘यहां करियर बनाने नहीं आया’, पीएम पद की रेस और देवेंद्र फडणवीस से संबंधों पर क्या बोले नितिन गडकरी

Nitin Gadkari On PM Post Race: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने एनडीए के लिए 400 प्लस सीटों का टारगेट सेट किया है. चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद सरकार के मंत्री लगातार मीडिया से मुखातिब हो रहे.

Nitin Gadkari On PM Modi: जिस तरह केंद्रीय सड़क एंव परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के काम की चर्चा होती है उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उनके संबंधों को लेकर भी चर्चा जमकर होती आई है. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उन्होंने इन दोनों के साथ सबंधों और पीएम पद की रेस को लेकर लगाई जा रहीं तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया.

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ हुए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि राजनीति सामाजिक और आर्थिक सुधारों का एक साधन है. इसलिए उनका पदों को लेकर कोई आकर्षण नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी साफतौर पर कहा कि वो सबका साथ, सबका विश्वास के नारे पर विश्वास करते हैं, ऐसे में किसी के साथ मतभेद का सवाल ही नहीं उठता.

क्या कहा नितिन गडकरी ने?

संसदीय बोर्ड से खुद का नाम हटाए जाने और देवेंद्र फडणवीस का नाम जोड़े जाने पर नितिन गडकरी ने कहा, “मैं कोई करियर बनाने वाला राजनेता नहीं हूं. मेरा मानना है कि राजनीति सामाजिक-आर्थिक सुधार का साधन है, ऐसे में पोजिशन और पोस्ट को लेकर कोई आकर्षण नहीं है. पीएम मोदी के साथ मेरे रिश्ते बेहद ही मधुर हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “देवेंद्र फडणवीस की राजनीति में एंट्री की पहल मेरे उनके पिता से मिलने के बाद हुई थी. जब एक ही क्षेत्र से दो नेता होते हैं तो कई तरह के कायास लगाए जाते हैं. मैं इसमें कोई हस्तक्षेप भी नहीं करता और न इससे मेरी कोई शिकायत है. हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है. यहां तक की राज्य बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी मुझसे ही सलाह लेते हैं. मैं उनके कहता हूं कि पक्ष और विपक्ष को तौलने के बाद भी कोई फैसला करें.”

पीएम पद की रेस पर क्या बोले नितन गडकरी?

वहीं, पीएम पद की रेस को लेकर उन्होंने साफ किया, “मैं प्रधानमंत्री पद की रेस में कभी था ही नहीं. मैं आज जो भी हूं, उससे संतुष्ठ हूं. मैं एक प्रतिबद्ध बीजेपी कार्यकर्ता हूं. मैं हिसाब-किताब लगाते रहने वाले नेताओं में से नहीं हूं. मैं सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखता हूं. पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए बेहतरीन काम कर रहा है. मुझे विश्वास है कि मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार हम फिर से एक बार सरकार बनाएंगे.”

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: नितिन गडकरी ने बताया बीजेपी ने किस रिपोर्ट के आधार पर दिया नागपुर लोकसभा सीट का टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget