एक्सप्लोरर

Opposition Unity: नीतीश हैं 'INDIA' से नाराज! अफवाहों को संजय राउत ने किया खारिज, बताई सच्चाई

Lok Sabha Election 2024: संजय राउत का कहना है कि नीतीश कुमार किसी भी बात को लेकर नाराज नहीं हैं. विपक्ष की बैठक के बाद बीजेपी का कहना था की नीतीश नाराज चल रहें हैं.

Opposition Unity: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने रविवार (23 जुलाई) को उन अफवाहों को खारिज कर दिया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हैं. दरअसल, 18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी बैठक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी अनुपस्थिति के बाद उनके नाराज होने को लेकर खबरें आई थी.

राउत ने कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे हैं. यह बीजेपी है जो इस सब के बारे में अफवाह फैला रही है.” उन्होंने कहा नीतीश बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसलिए मौजूद नहीं थे क्योंकि वह समय पर राजगीर लौटना चाहते थे.

नीतीश कुमार के प्रेस कांफ्रेंस में शामिल न होने को लेकर बीजेपी ने विपक्षी एकता पर निशाना साधा था. पार्टी ने कहा था कि जेडीयू सुप्रीमो नाराज हैं और राजगीर सिर्फ एक बहाना है. 

गठबंधन के नाम को लेकर जताई आपत्ति 

यहां तक कि यह भी खबर सामने आई थी कि नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों के गठबंधन के INDIA नाम पर आपत्ति जताई थी, जबकि इससे पहले जेडीयू के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह 'ललन' ने कहा था कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार हैं और बेंगलुरु में सर्वसम्मति से गठबंधन के लिए 'इंडिया' नाम तय किया गया. 

दरअसल, 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक हुई थी. इसी बैठक के बाद बीजेपी के खिलाफ विपक्ष के इस गठबंधन को INDIA नाम दिया गया था. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी थी. विपक्षी दलों की यह दूसरी बैठक थी और तीसरी बैठक मुंबई में होगी. 

ये भी पढ़ें- Chirag Paswan: NDA का हिस्सा बनने के बाद चिराग 2024 चुनाव की रणनीति पर कही बड़ी बात, चाचा पारस को दी नसीहत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
E20 पर सियासी बवाल! तहसीन पूनावाला ने किया हाउस अरेस्ट होने का दावा
E20 पर सियासी बवाल! तहसीन पूनावाला ने किया हाउस अरेस्ट होने का दावा
'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज
'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget