एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: 'साझा विपक्ष से नहीं कोई फायदा', जानें उमर अब्दुल्ला ने 2024 में गठबंधन से दूरी के क्यों दिए संकेत?

Lok Sabha Election 2024: विपक्षी दल लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, अब नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने इससे दूरी बना ली है.

Omar Abdullah Remarks: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने विपक्षी दलों से दूरी बनाने का संकेत दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन से वह दूरी बनाकर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि विपक्षी दलों में से ज्यादातर दल अनुच्छेद 370 मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए थे. 

उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंके जाने से पहले चुनाव पूर्व गठजोड़ की बातचीत जल्दबाजी होगी. अब्दुल्ला ने सीमावर्ती राजौरी जिले में पहुंचने पर संवाददाताओं से कहा, "हम जम्मू-कश्मीर के बाहर क्या योगदान कर सकते हैं? हमारे यहां कुल पांच लोकसभा सीटें हैं और इन पांच सीटों से कौन सा तूफान आ सकता है? हमें इन सीटों पर बीजेपी का मुकाबला करना है.'' 

विपक्षी दलों से गठबंधन पर क्या बोले उमर अब्दुल्ला 

महागठबंधन को लेकर उमर अब्दुल्ला ने कहा, "ऐसे गठबंधन से पार्टी और जम्मू-कश्मीर के लिए कोई फायदा नहीं दिखता है. मैं बार-बार कह रहा हूं कि जब उन्हें हमारी जरूरत होती है, वे हमारा दरवाजा खटखटाते हैं. जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुसीबत में हैं तब उन्हें हमारे समर्थन की जरूरत है लेकिन 2019 में जब हमारे साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ तब ये नेता कहां थे." वह केंद्र सरकार की तरफ से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के मुद्दे पर बात कर रहे थे. 

उमर अब्दुल्ला ने साथ देने वाले दलों का किया जिक्र

उमर अब्दुल्ला ने कहा, "जो आज संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए चिल्ला रहे हैं, वे तब कहां थे जब हमने लोकतंत्र की हत्या का सामना किया. उन्होंने इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाई और उन्होंने संसद में इस कदम का समर्थन किया. बस चार दल (द्रमुक, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और दो वामदल) हैं जो हमेशा जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ खड़े रहे. इन चार दलों को छोड़कर अन्य दलों में कोई ऐसा दिखाइए जिसने दिल से हमारा साथ दिया हो."

ये भी पढ़ें: 2024 में कौन बनेगा पीएम? राकेश टिकैत ने क्यों कहा- मोदी ही बनेंगे प्रधानमंत्री, वजह है...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP Protest LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं- क्यों हुआ लाठी चार्ज और पेपर लीक? गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री दें जवाब
LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं- क्यों हुआ लाठी चार्ज और पेपर लीक? गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री दें जवाब
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget