एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'गोवा पर थोपा गया संविधान', कांग्रेस कैंडिडेट ने किया दावा तो PM मोदी बोले- ये है सोची-समझी चाल

दक्षिण गोवा से कांग्रेस के उम्मीदवार कैप्टन विरिआतो ने कहा था- 1961 को जब हम आजाद हुए तब संविधान को, जिसे बनाते समय हम उस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं थे, उसे हम पर थोप दिया गया था.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में दक्षिण गोवा से कांग्रेस के उम्मीदवार कैप्टन विरिआतो के विवादित बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिएक्शन आया है. मंगलवार (23 अप्रैल, 2024) को पलटवार करते हुए पीएम ने कहा- कांग्रेस ने अब एक और बड़ा खेल शुरू कर दिया है और यह उसकी सोची-समझी एक चाल है.

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में जन सभा के दौरान पीएम बोले- पहले कर्नाटक से कांग्रेस के सांसद ने कहा था कि दक्षिण भारत को अलग देश घोषित कर देंगे. अब कांग्रेस के गोवा के उम्मीदवार कह रहे हैं कि गोवा पर भारतीय संविधान लागू नहीं होता है. वह साफ-साफ कह रहे हैं गोवा पर संविधान थोपा गया. उन्होंने ये बातें कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी के संदर्भ में) को बताई हैं. ये बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का अपमान है या नहीं है? यह भारत के संविधान का अपमान है या नहीं है? यह देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ है या नहीं है? 

"जम्मू कश्मीर के लोग भी कहा करते थे..."

प्रधानमंत्री के मुताबिक, "कांग्रेस का उम्मीदवार कह रहा है कि गोवा में संविधान नहीं चलेगा. यह जम्मू कश्मीर के लोग भी कहा करते थे, आपने मोदी को आशीर्वाद दिया और आज उनकी बोलती बंद हो गई और आज वहां देश का संविधान चल रहा है. बाबा साहब का संविधान, जो जम्मू कश्मीर में नहीं चलता था, वह भी लागू हो गया."

बिना राम लिए राहुल गांधी को यूं लपेटा

पीएम नरेंद्र मोदी ने स्पीच के दौरान आगे बताया- कांग्रेस कैंडिडेट कह रहा है कि उसने ये बात अपने नेता (राहुल गांधी) को बताई है और यह सार्वजनिक करने का मतलब है कि उस नेता ने उसे मुख सहमति दी है. ये देश को तोड़ने की सोची-समझी चाल है. कांग्रेस को देश के एक बड़े हिस्से ने नकार दिया है. ऐसे में वह देश में ऐसे ही टापू बनाना चाहती है. आज गोवा में संविधान को नकार रहे हैं और कल पूरे देश में ये लोग बाबा साहब के संविधान को नकारने का पाप करेंगे.

कांग्रेस के प्रत्याशी ने क्या कहा था? जानिए

यह पूरा मामला 10 मार्च, 2019 से जुड़ा है, जिसके बारे में सोमवार (22 अप्रैल, 2024) को एक चुनावी जन सभा में कैप्टन विरिआतो ने बताया. उन्होंने कहा कि उनकी तब गोवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर राहुल गांधी से बात हुई थी. जिन मुद्दों पर बात हुई थी, उनमें गोवा के लोंगो के लिए दोहरी नागरिकता की मांग भी थी. ऐसे में राहुल गांधी ने कैप्टन विरिआतो से पूछा कि क्या यह संवैधानिक है? इस पर कांग्रेस नेता का जवाब आया, "नहीं." 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की ओर से तब यह भी कहा गया था कि ऐसे में इस पर कोई बातचीत नहीं हो सकती. जवाब में कैप्टन विरिआतो बोले थे, "26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था. गोवा तब भारत का हिस्सा नहीं था. 1961 को जब हम आजाद हुए तब उस संविधान को (जिसको बनाते समय हम लोग उस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं थे) हम पर थोपा गया. अब आप लोग हमें कहते हैं कि यह (दोहरी नागरिकता) असंवैधानिक है."

यह भी पढ़ेंः 'रामनवमी पर जहां भड़की हिंसा, वहां नहीं होने देंगे लोकसभा चुनाव', कलकत्ता HC ने क्यों दी ये चेतावनी? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?
Box Office Update: 'ओ रोमियो' कर रही है धमाकेदार कमाई, Border का कलेक्शन घटा, Shahid Kapoor की फिल्म से Sunny Deol का बड़ा नुकसान
'बॉर्डर 2' की कमाई लाखों में सिमटी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, रात 10 बजे तक का कलेक्शन जानें
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
क्या दुनिया के सारे देश एक होकर भी नहीं कर सकते अमेरिका का मुकाबला, कितना ताकतवर है US?
क्या दुनिया के सारे देश एक होकर भी नहीं कर सकते अमेरिका का मुकाबला, कितना ताकतवर है US?
Embed widget