News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

केजरीवाल और कांग्रेस के अलग लड़ने से बीजेपी को भारी फायदा-सर्वे

Share:

नई दिल्ली: देश में किसी भी दिन आम चुनाव का एलान हो सकता है. राजधानी दिल्ली पर सबकी नजरे हैं. यहां लोकसभा की सात सीटें हैं. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस से लोकसभा चुनाव में गठबंधन करने की इच्छा जताई थी लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. आज कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की संभावनाओं पर विराम लग गया. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने साफ तौर पर कहा कि आप से गठबंधन नहीं होगा. यानी कांगेस अकेले मैदान में उतरेगी. वहीं आम आदमी पार्टी ने इसे बीजेपी-कांग्रेस के बीच 'गुप्त समझौता' बताया. इस बीच एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर ने मिलकर दिल्ली की नब्ज टटोलने की कोशिश की है. पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद देश का मूड जानने के क्रम में दिल्ली का मूड भी जानने की कोशिश की है. 25 फरवरी से 3 मार्च के बीच ये सर्वे किया गया है.

अभी चुनाव तो लोकसभा में किसे कितने वोट ? दिल्ली का सर्वे- कुल 7 सीट बीजेपी- 47% आप- 20% कांग्रेस- 22% अन्य- 11%

एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक अभी लोकसभा चुनाव हो तो बीजेपी को 47 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिलेगा. वहीं आम आदमी पार्टी को 20 प्रतिशत, कांग्रेस को 22 प्रतिशत और अन्य को 11 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिलने की उम्मीद है.

किसे कितनी सीट ? कुल सीट- 7 बीजेपी-7 आप-0 कांग्रेस-0 एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक अभी लोकसभा चुनाव हो तो बीजेपी सभी सीटें जीत सकती है.

पुलवामा अटैक से पहले का सर्वे दिल्ली- कुल 7 सीट बीजेपी- 45% आप- 23% कांग्रेस- 24.5% अन्य- 7.5%

एयर स्ट्राइक से पहले बीजेपी- 45 % एयर स्ट्राइक के बाद बीजेपी- 47 %

ध्यान देने वाली बात यह है कि पुलवामा अटैक से पहले जब सर्वे किया गया तो बीजेपी को 45 प्रतिशत, आप को 23 प्रतिशत, कांग्रेस को 24.5 प्रतिशत और अन्य को 7.5 प्रतिशत समर्थन हासिल होता दिख रहा था. एयर स्ट्राइक के बाद दिल्ली में बीजेपी के वोट शेयर में दो प्रतिशत बढ़ोत्तरी होने की संभावना है.

कांग्रेस-आप साथ तो क्या ? कुल सीट- 7 बीजेपी-4 गठबंधन-3

सर्वे के मुताबिक यदि कांग्रेस और आप साथ चुनाव लड़ते तो बीजेपी को 4 और गठबंधन को 3 सीटें मिलतीं. अर्थात कांग्रेस और आप के अलग लड़ने का फायदा बीजेपी को मिलता दिख रहा है.

अभी चुनाव तो विधानसभा में किसे कितने वोट ? दिल्ली का सर्वे- कुल सीट 70 बीजेपी- 37% आप- 42 % कांग्रेस- 11% अन्य- 10%

सबसे अहम बात यह है कि यदि अभी विधानसभा का चुनाव हो तो दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी सभी पर भारी है. वोट शेयर की बात करें तो आप को 42 प्रतिशत, बीजेपी को 37 प्रतिशत, कांग्रेस को 11 प्रतिशत और अन्य के हिस्से 10 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है.

विधानसभा में किसे कितनी सीट ? कुल सीट- 70 बीजेपी- 26 आप-39 कांग्रेस-5 अभी विधानसभा चुनाव हो तो यदि सीटों के लिहाज से देखें तो सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी की एक बार फिर सरकार बनती दिख रही है. आप को 39, बीजेपी को 26 और कांग्रेस को 5 सीटें मिलने की संभावना है.

Published at : 05 Mar 2019 09:24 PM (IST) Tags: indian national congress Lok Sabha elections 2019 AAP BJP
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'

CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'

CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच

'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच

सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?

सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल

टॉप स्टोरीज

CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?

Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?