एक्सप्लोरर

Lockdown Update: बिहार में आज से 31 जुलाई तक कंप्लीट लॉकडाउन, जानें- क्या खुला रहेगा, क्या बंद

आदेश के मुताबिक, राशन की दुकान, फल, सब्जी, दूध, डेयरी, मीट, मछली, एनिमल फूडर की सेवाएं चालू रहेंगी. इन सेवाओं के लिए दुकानें सुबह और शाम में खोली जा सकती हैं. बैंक, इंश्योरेंस कार्यालय, एटीमएम, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को प्रतिबंध से मुक्त रख गया है.

पटना: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार सरकार ने पूरे राज्य में फिर से सभी सरकारी कार्यालयों (कुछ आवश्यक सेवा के कार्यालयों को छोड़कर), दुकानें, धार्मिक स्थल बंद रखने के आदेश दिए हैं. यह पूर्ण बंदी पूरे प्रदेश 16 से लेकर 31 जुलाई तक लागू रहेगी. बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 के बढ़ने के कारण प्रतिबंध लगाया जा रहा है. पटना सहित कई जिलों में पहले से ही यह प्रतिबंध लागू है. इस दौरान मालवाहक वाहन चलते रहेंगे.

यह लॉकडाउन राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय के अतिरिक्त सभी नगर निकायों में लागू किया जाएगा. जिन स्थानों पर ज्यादा संक्रमण फैलने की संभावना थी, उन क्षेत्रों को लॉकडाउन के दायरे में लाया गया है.

ये सेवाएं रहेंगी जारी कृषि कार्य, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियां, औद्योगिक गतिविधियां, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये जारी रहेंगी. आवश्यक एवं अनिवार्य सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठानों चिकित्सा सेवाओं, खाद्यान्न एवं किराने के प्रतिष्ठान, दवा की दुकानों, डेयरी एवं डेयरी से संबंधित प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप एवं सीएनजी स्टेशन, बैंकिंग एवं एटीएम, पोस्ट ऑफिस, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि सेवाओं को भी इस आदेश से बाहर रखा गया है.

लॉकडाउन के दौरान वाहनों के परिचालन को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है. इस दौरान गुड्स ट्रांसपोर्ट पर किसी प्रकार की पाबंदी नहीं रहेगी. पूरे राज्य में मालवाहक वाहन बिना किसी रोक-टोक के चलेंगे. इसके साथ ही माल की लोडिंग और अनलोडिंग किसी भी वेयरहाउस पर जारी रहेगी. मोटर गैराज भी पहले की तरह काम कर सकेंगे.

इन पर होगी पाबंदी सड़क किनारे ढाबे में बैठकर लोग खाना नहीं खा सकते हैं लेकिन खाने की पैक कराकर ले जा सकते हैं. पैसेंजर ट्रांसपोर्ट पर यथासंभव पाबंदी लगाई गई है. बिनाा मास्क के बाहर निकलने पर कार्रवाई की जाएगी.

अबतक मरने वालों की संख्या 157 पहुंची बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. हर दिन के साथ नए मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान 14 और लोगों की मौत हो जाने से इस रोग से अबतक मरने वालों की संख्या 157 हो गई है जबकि इस वायरस के संक्रमण से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 20173 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में पांच, गया एवं मुंगेर में दो-दो और औरंगाबाद, बेगूसराय, भागलपुर, नवादा एवं सारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढकर 157 हो गई.

बिहार में अबतक वायरस संक्रमण के 20173 मामले बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक जो 20173 मामले प्रकाश में आए उनमें पटना जिला के 2501, भागलपुर के 1259, बेगूसराय के 1002, मुजफ्फरपुर के 900, सिवान के 856, मुंगेर के 726, नवादा के 711, नालंदा के 696, मधुबनी के 668, पश्चिम चंपारण के 578, गया के 565, रोहतास के 559, खगडिया के 554, समस्तीपुर के 538, कटिहार के 533, गोपालगंज के 516, पूर्वी चंपारण के 491, भोजपुर के 432, दरभंगा के 429, सारण के 426, वैशाली के 418, पूर्णिया के 408, सुपौल के 398, जहानाबाद के 366, बक्सर के 352, औरंगाबाद के 348, सहरसा के 335, बांका के 320, मधेपुरा के 286, कैमूर के 275, लखीसराय के 265, किशनगंज के 259, जमुुई के 236, शेखपुरा के 228, अररिया के 213, अरवल के 202, सीतामढी के 196 और शिवहर जिले के 128 मामले शामिल हैं.

बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 157 लोगों की मौत, संक्रमण के मामले बढ़कर 20173 हुए गुजरात: राज्य सरकार का दावा, कोविड-19 मृत्यु दर 6.5 से गिरकर 1.5 फीसदी हुई
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Army Chief Retirement: 'चीन-पाक सुन लें...' सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा संदेश, भारत की सैन्य तैयारी पर क्या बोले?
चीन-पाक सुन लें...' सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा संदेश, भारत की सैन्य तैयारी पर क्या बोले?
8 की गिरफ्तारी, 20 दिनों तक FIR का इंतजार और एक सवाल…, शक की सुई चंपत राय पर ही क्यों अटकी?
8 की गिरफ्तारी, 20 दिनों तक FIR का इंतजार और एक सवाल…, शक की सुई चंपत राय पर ही क्यों अटकी?
पीएम मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन से की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर चर्चा
पीएम मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन से की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर चर्चा
'संतान महिला देती है, पुरुष सिर्फ सहयोगी..', IVF की मंजूरी देते हुए कोलकाता HC ने सुनाया अहम फैसला
'संतान महिला देती है, पुरुष सिर्फ सहयोगी..', IVF की मंजूरी देते हुए कोलकाता HC ने सुनाया अहम फैसला

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget