एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में मिल सकती हैं कई नई रियायतें, गृह मंत्रालय ने बताया- 4 मई से लागू होंगे नए दिशा निर्देश

पीएम मोदी ने 3 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था. अब सवाल ये है कि क्या चार मई से सरकार लॉकडाउन में कुछ रियायतें दे सकती है या इसे आगे बढ़ाएगी?

नई दिल्ली: देशभर में जारी लॉकडाउन में चार मई से रियायतें मिलने की उम्मीद हैं. गृहमंत्रालय की प्रवक्ता के ट्वीट के बाद इस बात के संकेत मिल रहे हैं. हालांकि इस बात के भी संकेत मिले कि लॉकडाउन (बंद) की अवधि को तीन मई से भी आगे बढ़ाया जा सकता है. गृह मंत्रालय ने कहा कि तीन मई तक सख्ती से बंद लागू करने की आवश्यकता थी, ताकि संक्रमण काबू करने की दिशा में जो प्रगति हुई है, उन पर पानी न फिर जाए.

किन इलाकों में मिल सकती है छूट?

जिन इलाकों में कोरोना के कोई मामले नहीं आए हैं, ग्रीन जोन को किसी तरह की राहत मिल सकती है. खेती को लेकर थोड़ी राहत की उम्मीद की जा सकती है. हो तो ये भी सकता है कि कम राहत मिले या ना मिले. जो भी होगी वो 3 मई तक पता चलने की उम्मीद है.

गृह मंत्रालय की प्रवक्ता के ट्वीट के बाद लोगों में उम्मीद जगी है कि 4 मई के बाद लॉकडाउन में बड़ी राहत मिल सकती है. गृह मंत्रालय की प्रवक्ता ने ट्विटर पर लिखा, ''कोरोना के खिलाफ लड़ाई पर गृह मंत्रालय में एक समीक्षा बैठक हुई. बैठक में पाया गया कि लॉकडाउन की वजह से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जबरदस्त लाभ और सुधार हुआ है.''

ट्वीट में आगे लिखा है, ''लॉकडाउन की वजह से हुए फायदे को बरकरार रखा जाए इसके लिए 3 मई तक लॉकडाउन के नियमों का पूरी सख्ती से पालन जरूरी है. कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए नए दिशा-निर्देश 4 मई से लागू होंगे, जिससे कई जिलों को काफी राहत मिलेगी. आने वाले दिनों में इसके बारे में सूचित किया जाएगा.''

दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के लिए जारी की गई गाइडलाइन

देश भर में लॉकडाउन के कारण फंसे लोग एक राज्य से दूसरे राज्य जा सकते हैं. अब तक ऐसा करने पर रोक थी. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है. इस फ़ैसले के बाद मज़दूर, टुरिस्ट, श्रद्धालु और छात्र अपने अपने घर लौट पाएंगे. गाइडलाइन में कहा गया है कि इसके लिए राज्य सरकारें आपस में बात कर फ़ैसला करेंगी.

गाइडलाइन के मुताबिक एक राज्य से दूसरे राज्य में जानें वालों को सोशल डिस्टन्सिंग के नियमों का पालन करना पड़ेगा. बस में लोगों को बैठाने से पहले और फिर उन्हें उतारने के बाद सेनिटाइज किया जाएगा. लोगों को रवाना करने से पहले और फिर अपने शहर पहुंचने पर स्क्रीनिंग से गुजरना पड़ेगा. चौदह दिनों तक होम क्वॉरंटीन में रहना पड़ेगा. कोरोना के लक्षण वालों को सरकारी क्वॉरंटीन सेंटर भेजा जायेगा.

ये भी पढ़ें- दुनियाभर में कोरोना मरीजों की संख्या 32 लाख के पार, मरने वालों की संख्या सवा दो लाख से ज्यादा अमेरिका: कोरोना से मरने वालों की संख्या 61 हजार के पार, 24 घंटे में 2300 से ज्यादा लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget