एक्सप्लोरर

Unlock 1: जानिए- यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा समेत इन राज्यों में क्या खुला, क्या है बंद?

लॉकडाउन 4.0 खत्म हो गया है. कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन की अवधि 30 जून तक बढ़ा दी गई है. कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी राज्यों में कुछ छूट बढ़ा दी गई है.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए देश 68 दिनों तक लॉकडाउन में रहा. चार चरणों में लॉकडाउन के बाद अब एक जून से अनलॉक की शुरुआत हो गई है. दो महीने से एक जगह पर फंसे लोग अब एक से दूसरे राज्य जा सकते हैं. इसके लिए किसी तरह के पास की जरूरत नहीं है. लेकिन हर राज्य सरकार को संक्रमण के खतरे देखते हुए अपने प्रदेश में फैसले लेने का अधिकार है. आइए आपको बताते हैं अनलॉक-1 में हर राज्यों के नियम..

UP में क्या खुलेगा क्या नहीं

  • पूरे प्रदेश में रोडवेज बसें चलेंगी
  • बसों में हर सीट पर यात्री बैठ सकते हैं, लेकिन खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं
  • 100% हाजिरी के साथ सरकारी दफ्तर खुलेंगे लेकिन तीन अलग-अलग शिफ्ट में
  • बाजार की दुकानें सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खलेंगी
  • रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा
  • मॉल, रेस्टोरेंट, सैलून, सिनेमा हॉल, मंदिर 8 जून से खुलेंगे
  • स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर अभी बंद रहेंगे
  • दिल्ली-नोएडा बॉर्डर सील रहेगा

गुजरात में क्या खुलेगा क्या नहीं

  • आज से सभी रोडवेज बसों का संचालन शुरू
  • फॉर व्हीलर और टू-व्हीलर को इजाजत
  • 8 जून से मॉल और रेस्टोरेंट खुलेंगे
  • सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्विमिंग पूल बंद रहेंगे

राजस्थान में क्या खुलेगा क्या नहीं

  • सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस आज से खुलने लगे
  • एक राज्य से दूसरे राज्य के लिए बसें चलेंगी
  • धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे
  • स्कूल, कॉलेज, मेट्रो सेवा अभी शुरू नहीं होगी

हरियाणा में क्या खुला

  • आज से अंतरराज्यीय सीमाएं खुल गईं
  • धार्मिक स्थल, मॉल और होटल 8 जून से खुलेंगे
  • टैक्सी और कैब मौजूदा मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार चलती रहेंगी
  • खेल गतिविधियां अब पहले के 7 बजे के बजाय 5 बजे से शुरू की जा सकती हैं
  • रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक आवाजाही पर प्रतिबंध

दिल्ली में क्या छूट क्या नहीं

  • सभी दुकानों को खोलने की अनुमति, स्पा अभी नहीं खोला जाएगा
  • ऑटो-रिक्शा में एक सवारी पर से प्रतिबंध हटा
  • दुपहिया और चार पहिया गाड़ियों पर सवारियों की संख्या से प्रतिबंध हटा
  • एक हफ्ते के लिए बॉर्डर सील रहेंगे
  • होटल, धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट, मॉल 8 जून से खुलेंगे
  • कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन के नियम लागू रहेंगे

महाराष्ट्र में क्या खुलेगा, कैसे खुलेगा?

  • 3 जून से सभी सरकारी दफ्तर 15% स्टाफ के साथ खुलेंगे
  • इसी दिन से इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, पेस्ट कंट्रोल को इजाजत
  • इसी दिन साइकिलिंग और वॉकिंग की इजाजत
  • 5 जून से दुकानें ऑड-ईवन के तहत खुलेंगी
  • 5 जून से ही ट्रांसपोर्ट सेवा शुरू होगी, ड्राइवर के अलावा 2 लोगों को इजाजत
  • स्कूटर, बाइक पर दो लोगों को इजाजत
  • प्राइवेट ऑफिस 8 जून से खुलेंगे, 10% कर्मचारियों को अनुमति
  • सिर्फ तीन जिलों में आधी सवारी के साथ बस चलाने की अनुमति
  • सिनेमाघर, जिम, ब्यूटी पार्लर, शॉपिंग मॉल, होटल को अनुमति नहीं

मध्यप्रदेश में कब, क्या खुलेगा?

  • 7 जून के बाद 50% क्षमता के साथ बसें चलेंगी
  • एक चौथाई दुकानें बारी-बारी से खुलेंगी
  • भोपाल, उज्जैन और इंदौर में सरकारी दफ्तरों में सिर्फ 50% कर्मचारियों को इजाजत
  • 8 जून से धार्मिक स्थल, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट खुलेंगे
  • सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पुल फिलहाल बंद रहेंगे

सार्वजनिक स्थानों, कार्य स्थलों और परिवहन का इस्तेमाल करते समय फेस मास्क पहनना अनिवार्य है. नियमों से छूट के बाद भी सभी लोगों को सावधानी बरतनी आनिवार्य है क्योंकि ये छूट आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए दी गई है. जान को बचाने के साथ जहान को भी चलाने के लिए अनलॉक वन की शुरुआत हो गई है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget