एक्सप्लोरर

लॉकडाउन 4.0 में सिर्फ स्पेशल ट्रेनें, पार्सल और मालगाड़ियां ही चलाई जाएंगी- रेलवे

रेलवे ने कहा कि लॉकडाउन के तीसरे चरण में जो दिशानिर्देश जारी किए गए थे वे ही लागू रहेंगे. भारतीय रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि रेल परिचालन में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

नई दिल्ली: भारतीय रेल ने रविवार को कहा कि लॉकडाउन के चौथे चरण (लॉकडाउन 4.0) के दौरान श्रमिक स्पेशल, दूसरे स्पेशल ट्रेन, पार्सल सेवाएं और मालगाड़ियों का ही परिचालन होगा. सरकार ने चाथे चरण में लाकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया है. भारतीय रेल ने अपनी सभी नियमित यात्री गाड़ियों के परिचालन पर 30 जून तक रोक लगा दी है. रेलवे ने कहा कि रेल परिचालन के संबंध में लॉकडाउन के तीसरे चरण के दौरान जारी किए गए दिशानिर्देश लागू रहेंगे. तीसरा चारण रविवार 17 मई तक के लिए घोषित किया गया था.

भारतीय रेल के प्रवक्ता ने क्या कहा?

देश में 25 मार्च से जारी लॉकडाउन के सभी चरणों के दौरान पार्सल सेवा और मालगाड़ियों का संचालन होता रहा. वहीं प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य तक ले जाने के लिए रेलवे ने एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाना शुरू किया. वहीं आम लोगों के लिए राजधानी एक्सप्रेस के मार्ग पर निश्चित दिशानिर्देशों के तहत 15 जोड़ी रेलगाड़ियों का संचालन कर रहा है. भारतीय रेल के प्रवक्ता आरडी वाजपेयी ने कहा, ‘‘ रेल परिचालन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह लॉकडाउन के तीसरे चरण के अनुरूप ही रहेगा. श्रमिक स्पेशल और 15 जोड़ी दूसरी स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी. वहीं पार्सल सेवा और मालगाड़ी भी चालू रहेगी.’’

लॉकडाउन-4 में क्या-क्या बंद रहेंगे?

लॉकडाउन के चौथे चरण में पहले की तरह हवाई उड़ानें बंद रहेंगी. इसके अलावा मेट्रो सेवाएं, स्कूल-कॉलेज और होटल-रेस्तरां बंद रहेंगे लेकिन खाने की घर पर डिलिवरी हो सकती है. सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम पहले की तरह बंद रहेंगे. स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और स्टेडियम खुलेंगे, लेकिन कोई दर्शक नहीं होगा. धार्मिक आयोजनों पर पाबंदी जारी रहेगी. पहले की तरह ही राजनीतिक आयोजनों पर भी पाबंदी जारी रहेगी. पहले की तरह धार्मिक स्थल भी बंद रहेंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी पाबंदी जारी रहेगी.

Coronavirus: महाराष्ट्र में 2347 नए केस, मुंबई में पॉजिटिव मामलों की संख्या 20000 के पार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'ज्ञानेश कुमार को...', CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन भी करेगा प्रोटेस्ट, बताई तारीख
'ज्ञानेश कुमार को...', CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन भी करेगा प्रोटेस्ट, बताई तारीख
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget