एक्सप्लोरर

Lockdown 3.0: दिल्ली वालों को लगा डबल झटका, शराब के बाद अब डीजल-पेट्रोल भी महंगे हुए

दिल्ली में डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ गए है.वहीं दिल्ली सरकार ने शराब पर 70 फीसदी कोविड सेस लगाने का एलान किया था.

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच अर्थव्यवस्था पर छाई मंदी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दो बड़े फैसले लिए हैं. सरकार ने एक ओर जहां शराब पर स्पेशल कोरोना फीस के नाम से एमआरपी पर 70 प्रतिशत टैक्स बढ़ा दिया तो वहीं डीजल और पेट्रोल के दाम पर वैट बढ़ाने का निर्णय लिया है.

मंगलवार को दिल्ली सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर वैट बढ़ाने का आदेश जारी किया है. इस आदेश के मुताबिक पेट्रोल पर वैट बढ़ाकर 27 फीसदी से 30 फीसदी कर दिया गया है. जबकि डीजल पर 16.75 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी कर दिया गया है. यानी अब दिल्ली में डीजल 1.67 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल 7.10 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है.

सोमवार शाम दिल्ली सरकार ने शराब पर 70 फीसदी कोविड सेस लगाने का एलान किया था. स्पेशल कोरोना फीस के नाम से ये सेस शराब के मैक्सिमम रिटेल प्राइस (एमआरपी) पर वसूला जाएगा. मंगलवार से ही बढ़ी हुई दरों के साथ शराब बिक रही है. इस टैक्स बढ़ोत्तरी के बाद शराब की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है.

डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, "जिंदगी हमेशा खुशहाल और रौशन नहीं होती. मुश्किल वक्त में मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं. बतौर वित्त मंत्री ये मैंने सीखा है."

गौरतलब है कि कोरोना वायरस संकट के चलते पिछले करीब डेढ़ महीने से लॉकडाउन है. अर्थव्यवस्था पर इसका काफी असर पड़ा है और सरकारों को इसका काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि अप्रैल महीने का सरकार का रेवेन्यू 3500 करोड़ से घटकर 300 करोड़ हो गया है. ऐसे में अब लॉकडाउन से मिली रियायतों के बीच महंगाई का बोझ आम जनता पर पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें-

देश में कोरोना के केस में भारी बढ़ोतरी, बीते चार दिन में बढ़ गए 25% से ज्यादा मामले

कानून मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी और उनके पिता कोरोना पॉजिटिव, शास्त्री भवन की चौथी मंजिल सील की गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
Embed widget