एक्सप्लोरर

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर आडवाणी बोले- वे अपनी तीव्र बुद्धि के लिए जाने जाते थे

लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि वे प्रणब दा से उम्र में बड़े थे लेकिन संसद के संदस्य के तौर पर प्रणब दा उनके एक साल सीनियर थे. अलग-अलग विचारधारा के बावजूद दोनों के बीच आपसी सम्मान का बंधन था.

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर बीजेपी के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शोक जताया. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति को याद करते हुए कहा कि हम अलग-अलग विचारधाराओं वाले थे लेकिन मुलाकात के पहले दिन से हमारे बीच एक परस्पर सम्मान का बंधन बन गया. वे अपनी तीव्र बुद्धि के लिए जाने जाते थे.

अपने शोक संदेश में लालकृष्ण आडवाणी ने कहा, “लंबे समय तक मेरे निकट सहयोगी रहे श्री प्रणब मुखर्जी जी के निधन से मैं दुखी हूं. प्रणब दा को हम में से बहुत से लोगों ने स्नेह के साथ याद किया. मेरा उनके साथ लंबा और यादगार साथ रहा. हालांकि मैं उनसे बड़ा हूं लेकिन प्रणब दा एक संसद सदस्य के तौर पर मुझसे एक साल सीनियर थे. मैं साल 1970 में संसद का सदस्य बना जबकि प्रणब दा 1969 में सांसद बने थे. हम अलग-अलग विचारधाराओं से आते थे लेकिन उनसे मुलाकात के पहले दिन से हम दोनों के बीच परस्पर सम्मान का बंधन बन गया.”

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर आडवाणी बोले- वे अपनी तीव्र बुद्धि के लिए जाने जाते थे

लालकृष्ण आडवाणी ने कहा, “अपनी तीव्र और विश्लेषणात्मक बुद्धि के लिए जाने थे और उनका सम्मान था. वे अलग-अलग विचारधारा और राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोगों के बीच संवाद और सहयोग की जरूरत पर विश्वास करते थे. अपनी चिंतनशील व्यवहार में उनके विभिन्न और लंबे सामाजिक जीवन का अनुभव समाहित था जो उन्हें एक स्टेट्समैन बनाता था जिनका सभी राजनीतिक दलों के लोग सम्मान करते थे.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर वे एक सहयोगी से ज्यादा थे. हमने सामाजिक जीवन के बाहर और अंदर बहुमूल्य क्षण साझा किए थे और ये बढ़कर हमारे परिवार तक पहुंचा. कई लंच जो हमने साथ किए उसकी यादें हमेशा में दिल में विशेष रहेगी.”

अपने संदेश के अंत में आडवाणी ने कहा, “प्रणब दा पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. हम सभी ये उम्मीद कर रहे थे कि वे जल्दी ठीक हो जाएंगे. उनका जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है. मैंने एक दोस्त खो दिया. उनकी आत्मा को शांति मिले. मेरी शर्मिष्ठा, अभिजीत और इंद्रजीत और परिवार के दूसरे सदस्यों के प्रति संवेदना है. ओम शांति.”

बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति को 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज सुबह जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि वह गहरे कोमा में हैं और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है.

उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘भारी मन से आपको सूचित करना है कि मेरे पिता श्री प्रणब मुखर्जी का अभी कुछ समय पहले निधन हो गया. आरआर अस्पताल के डॉक्टरों के सर्वोत्तम प्रयासों और पूरे भारत के लोगों की प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए मैं आप सभी को हाथ जोड़कर धन्यवाद देता हूं.’’

पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी को दिल्ली छावनी स्थित अस्पताल में गत 10 अगस्त को भर्ती कराया गया था और उसी दिन उनके मस्तिष्क में जमे खून के थक्के को हटाने के लिए उनकी सर्जरी की गई थी. उन्हें बाद में फेफड़े में संक्रमण हो गया. वे 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति थे.

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर पीएम मोदी बोले- मैं उनके साथ अपनी बातचीत को संजोए रखूंगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैप्टन स्मित को वीरता पुरस्कार देने की मांग, पायलट संगठन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
कैप्टन स्मित को वीरता पुरस्कार देने की मांग, पायलट संगठन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
CJP Protest Live: CJP का मुंबई में प्रदर्शन शुरू, जंतर-मंतर से नेहा बोरा समेत हिरासत में 700 लोग
LIVE: CJP का मुंबई में प्रदर्शन शुरू, जंतर-मंतर से नेहा बोरा समेत हिरासत में 700 लोग
कैप्टन स्मित की दुनिया ने की तारीफ, राहुल की क्यों चुप्पी? BJP ने उठाए सवाल
कैप्टन स्मित की दुनिया ने की तारीफ, राहुल की क्यों चुप्पी? BJP ने उठाए सवाल
‘13.3 करोड़ वोटरों के नाम कैसे हटे? ज्ञानेश कुमार पर बरसे चिदंबरम
‘13.3 करोड़ वोटरों के नाम कैसे हटे? ज्ञानेश कुमार पर बरसे चिदंबरम

वीडियोज

Archit Kaushik ने Elvish Yadav, Siwet Tomar के Elimination और Bigg Boss 20 पर की बात
Bali ने Rise & Fall, The Alliance, Salman Khan और Honey Singh-Badshah पर की बात
Thugesh ने Elvish Yadav, “Better Luck Next Time” और ECL 3 पर की बात
Round2Hell के Wasim ने ECL 3, New Video, Virat Kohli और Rohit Sharma पर की बात
Siwet Tomar ने Shahzad Poonawalla से Physical Confrontation पर तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैप्टन स्मित की दुनिया ने की तारीफ, राहुल की क्यों चुप्पी? BJP ने उठाए सवाल
कैप्टन स्मित की दुनिया ने की तारीफ, राहुल की क्यों चुप्पी? BJP ने उठाए सवाल
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
Embed widget