एक्सप्लोरर

Live: शाहीन बाग मामले में वार्ताकारों ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, 26 फरवरी को होगी सुनवाई

live updates Shaheen Bagh Hearing today in Supreme Court Live: शाहीन बाग मामले में वार्ताकारों ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, 26 फरवरी को होगी सुनवाई

Background

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग में दो महीने से ज़्यादा समय से चल रहे प्रदर्शन को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. इन याचिकाओं में दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाली अहम सड़क के बंद हो जाने से लाखों लोगों को हो रही दिक्कत का सवाल उठाया गया है. पिछले हफ्ते कोर्ट ने सड़क बंद किए जाने को गलत बताते हुए वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन को प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए कहा था. वकील प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटने के लिए समझा पाने में नाकाम रहे हैं. शाहीन में एक ओर जहां दो महीने से ज्यादा समय से विरोध प्रदर्शन चल रहा है, वहीं प्रदर्शन के कारण सड़कें बंद होने से कई लोग नाराज और परेशान हैं. रविवार को कुछ लोगों ने शाहीन बाग पहुंचकर इस प्रदर्शन के खिलाफ विरोध जताया और सड़क खुलवाने की मांग की. सुनवाई दोपहर 12 बजे के करीब शुरू होगी.

 

सुप्रीम कोर्ट ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत करने के लिए तीन वार्ताकारों को नियुक्त किया. ये लोग हैं- वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन, पूर्व चीफ इंफोर्मेशन ऑफिसर वजाहत हबीबुल्लाह. इन लोगों ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के साथ मुलाकात की लेकिन सड़क से हटने के लिए समझा पाने में नाकाम रहे.

 

पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह ने रविवार को कहा कि दिल्ली के शाहीन बाग में जिस सड़क पर सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले बैठे हैं, वहां से उनको जबरन शिफ्ट करना उनकी सुरक्षा से समझौता होगा. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में भी हलफनामा दायर करके कहा है कि पुलिस ने शाहीन बाग के आसपास के पांच स्थानों पर नाकेबंदी की है. अगर इन अवरोधों को हटा दिया जाता है तो यातायात सामान्य हो जाएगा.

 

जस्टिस एसके कौल और केएम जोसेफ की बेंच ने माना था कि प्रदर्शन करना जनता का अधिकार है लेकिन इससे लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए. पब्लिक रोड को ब्लॉक करना परेशानी पैदा करता है.

 

कौन हैं वार्ताकार-

 

संजय हेगड़े-

 

संजय सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हैं और 1989 से वकालत के पेशे में हैं. 1989 में उन्होंने एलएलबी की पढाई बॉम्बे विश्वविद्यालय से की और फिर 1991 में एलएलएम की पढ़ाई भी यहीं से की. हाल ही में दो बार उनका ट्विटर भी ब्लॉक कर दिया गया था. एक बार उन्होंने एंटी नाजी पिक्चर पोस्ट की थी और एक बार हिंदी कवि गोरख पांडे की कविता पोस्ट की थी. आपको बता दें कि कई हाई प्रोफाइल मामलों में संजय वकील रह चुके हैं. राष्ट्रीय नागरिकता सूची से निकाले गए लोगों, मॉब लिंचिंग के मामलों और मुंबई के आरे जंगल के पक्ष में वे सुप्रीम कोर्ट में अपनी दलीलें रख चुके हैं. संजय टीवी की बहसों में भी दिखाई देते हैं.

 

साधना रामचंद्रन-

 

साधना भी सीनियर एडवोकेट हैं जो मध्यस्थता के लिए जानी जाती हैं. 1978 से वे सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं. वे मानवाधिकार आयोग से जुड़ी रही हैं और कई बड़ी जांचों का भी हिस्सा रही हैं. वे एक संगठन 'माध्यम इंटरनेशनल' की सीनियर वाइस प्रेसीडेंट हैं. इस संगठन का उद्देश्य मध्यस्थता मुहैया कराना है. साल 2006 से वे एक प्रोफेशनल मध्यस्थ हैं और कई बड़े मामलों में अपने सेवाएं दे चुकी हैं. इन मामलों में मध्यस्थता के निर्देश अदालतों ने दिए थे.

 

वजाहत हबीबुल्लाह-

 

वजाहत हबीबुल्लाह 1968 बैच के आईएएस थे जो अगस्त 2005 में रिटायर हुए थे. वे भारत के पहले मुख्य सूचना आयुक्त भी रहे हैं. यही नहीं वे राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं. वजाहत, पंचायती राज मंत्रालय में भारत सरकार के सचिव रहे हैं. सीएए की संवैधानिक वैधता पर गंभीर आपत्तियों को लेकर नौकरशाहों ने जो खुला खत लिखा था उसमें वजाहत का नाम भी शामिल था. अगस्त 2019 में जब केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में विभाजित कर केंद्र शासित प्रदेश बनाया था तब भी वजाहत ने इसकी आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि ऐसा करके लोगों की ताकत को कम किया जा रहा है.

 

यह भी पढ़ें-

 

Namaste Trump: सुबह साढ़े 11 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति, मोदी के साथ करेंगे 22km लंबा रोड शो

 

दिल्ली: जाफराबाद में हिंसा के बाद हालात काबू में, CAA के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई थी हिंसा

12:09 PM (IST)  •  24 Feb 2020

शाहीन बाग में सड़क खाली करवाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त दोनों वार्ताकारों ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. रिपोर्ट सौंपने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई दो दिनों के लिए टाल दी है. सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई 26 फरवरी को करेगा.
11:41 AM (IST)  •  24 Feb 2020

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शाहीन बाग में जारी धरना-प्रदर्शन के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. सुनवाई से पहले सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए दो वार्ताकारों की एक टीम नियुक्त की थी. बता दें कि प्रदर्शन का आज 72वां दिन है.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
POCSO Accused Escapes: थाने की दूसरी मंजिल से कूदकर फरार हुआ POCSO आरोपी, पुलिस सोती रह गई, CCTV में कैद पूरी वारदात
थाने की दूसरी मंजिल से कूदकर फरार हुआ POCSO आरोपी, पुलिस सोती रह गई, CCTV में कैद पूरी वारदात
एथेनॉल से खराब हो जाएगा गाड़ी का इंजन? E20 पेट्रोल से फायदा या नुकसान, सरकार ने दिया हर सवाल का जवाब
एथेनॉल से खराब हो जाएगा गाड़ी का इंजन? E20 से फायदा या नुकसान, सरकार ने दिया हर सवाल का जवाब

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget