एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday Live: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, देश-विदेश से मिल रही शुभकामनाएं

PM Narendra Modi Birthday Today: बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी के 70वें जन्मदिन के मौके पर हर मंडल में कम से कम 70 जरूरतमंदों की सेवा करने के निर्देश दिए हैं. दिव्यांगों के लिए भी शिविर आयोजित कर उन्हें जरूरी उपकरण दिए जाएंगे.

LIVE Updates, PM Modi Birthday BJP organises service week PM Modi Birthday Live: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, देश-विदेश से मिल रही शुभकामनाएं

Background

Happy Birthday PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 70 साल के हो गए हैं. इस मौके पर पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात के वडोदरा में 'केक फॉर कोरोना वॉरियर' के नाम पर दुनिया का सबसे बड़ी डिजिटल केक कटिंग सेरेमनी रखी गई है. इस 71 फीट लंबे केक को 711 कोरोना वॉरियर काटेंगे. इसके अलावा देशभर के बीजेपी कार्यकता अलग-अलग शहरों में कुछ अलग तरीके से पीएम मोदी का जन्मदिन मनाने की कोशिश कर रहे हैं.

 

वाराणसी में पीएम मोदी के 70वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर दीपदान के जरिए उनकी लंबी उम्र की कामना की गई. यूपी के औरैया में बीजेपी विधायक रमेश दिवाकर ने जिला अस्पताल में अपने हाथों से सफाई की. चेन्नई में गरीबों को 70 गैस स्टोव बांटे गए. वहीं मणिपुर के इंफाल में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पांडा ने पेड़ लगाया.

 

बीजेपी कार्यकर्ता आज कैसे मनाएंगे जन्मदिन
बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी के 70वें जन्मदिन के मौके पर हर मंडल में कम से कम 70 जरूरतमंदों की सेवा करने के निर्देश दिए हैं. दिव्यांगों के लिए भी शिविर आयोजित कर उन्हें जरूरी उपकरण दिए जाएंगे. प्रत्येक जिले में 70 स्थानों पर स्वच्छता का कार्यक्रम, फलों का वितरण, अस्पतालों में मरीजों की देखभाल और रक्तदान के कार्यक्रम होंगे.

 

आज शाम 4 बजे चंदनी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिव्यागों को 70 उपकरण वितरित करेंगे. पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर नेशनल और इंटरनेशनल कलाकारों की ओर से दोपहर 12 बजे एक वर्चुल रिप्रेंसेटेशन दिया जाएगा.

 

दोपहर 12.30 बजे, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डॉ जितेंद्र सिंह, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से पाकिस्तान से आए हिन्दू शरणार्थीयों के मजलिस पार्क कैंप, आदर्श नगर, नई दिल्ली के बीच सिलाई मशीन, ई-रिक्शा, रेहड़ी और भोजन सामग्री वितरित करेंगे.

 

अपने पिछले जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी गृहराज्य गुजरात गए थे. सरदार सरोवर बांध पर मां नर्मदा की महाआरती में हिस्सा लिया था. वहीं अपना 68वां जन्मदिन उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र वाराणसी में मनाया था.

 

ये भी पढ़ें-
PM Modi Birthday: संघ प्रचारक से प्रधानमंत्री तक का सफर, पीएम मोदी की कहानी संघर्ष और साहस को बयां करती है
PM Narendra Modi Birthday: 70 साल के हुए पीएम मोदी, बीजेपी इन कार्यक्रमों के जरिए मनाएगी जन्मदिन

14:30 PM (IST)  •  17 Sep 2020

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को जन्मदिन के मौके पर बधाई दी. उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, 'देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर विश्वपटल पर 'भारतवर्ष' के मान-सम्मान को बढ़ाने वाले जननायक, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं. व्यक्ति निर्माण से लेकर राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.'
14:26 PM (IST)  •  17 Sep 2020

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने पीएम मोदी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget