एक्सप्लोरर

केजरीवाल बोले- विधानसभा में देश में चल रहे षड्यंत्र का खुलासा करेंगे सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली: अब तक के सबसे बड़े हमले से परेशान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपना सबसे बड़ा दांव खेल सकते हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक ट्वीट कर कहा है कि देश में बहुत बड़ा षड़यंत्र चल रहा है. बता दें कि दिल्ली में विधानसभा का सत्र बुलाया गया है.  इस सत्र में कपिल मिश्रा के आरोपों पर भी हंगामा होना तय है.

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''देश में चल रहे एक बहुत बड़े षड़यंत्र का सच आज सदन में सौरभ भारद्वाज देश के सामने रखेंगे. उन्हें जरुर सुनियेगा. सत्यमेव जयते.''

  कपिल मिश्रा के आरोपों पर भी हंगामा होना तय

केजरीवाल पर कपिल का एक और आरोप, जानें क्या है टैंकर घोटाले का सच ?

केजरीवाल के मंत्री रहे कपिल मिश्रा के हमले दो दिन से जारी हैं, लेकिन केजरीवाल कैमरों के सामने होते हुए भी बयान से दूर रहे. शाम होते होते केजरीवाल ने ट्वीट किया, “जीत सत्य की होगी. कल दिल्ली विधान सभा के विशेष सत्र से इसकी शुरुआत”

साफ हो गया कि केजरीवाल ने आज बड़ा दांव खेलने का मन बना लिया है. तमाम आरोपों का जवाब केजरीवाल बाद में देंगे लेकिन पहले तो कपिल मिश्रा ने फिर से केजरीवाल को ट्वीट पर ललकार दिया. कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया, “बहुमत का खेल खेलिये, कल मुझे खूब गालियां दिलवाना लेकिन जांच का सामना करना ही होगा”. हालांकि कपिल मिश्रा ये तय नहीं कर पाए हैं कि आज के सत्र में क्या वो शामिल होंगे.

केजरीवाल पर तंज कसते हुए बोले कपिल मिश्रा, मुझे खूब गालियां दिलवाना लेकिन जांच का सामना करना होगा

कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सत्येंद्र जैन से दो करोड़ लिए और साथ ही अपने साढ़ू सुरेंद्र कुमार बंसल को फायदा पहुंचाया. तमाम विवादों के बीच कल केजरीवाल के साढ़ू का निधन हो गया. केजरीवाल उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे. केजरीवाल नहीं बोले लेकिन उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने जवाब दिया.

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, “मेरे ब्रदर इन लॉ अब नहीं है और ये मूर्ख व्यक्ति बिना दिमाग लगाए लिखी हुई स्क्रिप्ट पढ़ रहा है”

दो साल में पांच बार 'Hit Wicket' हुए केजरीवाल, सस्पेंड किए अपने ही विधायक

राजौरी गार्डन सीट पर जीत के बाद दिल्ली विधानसभा में बीजेपी के विधायकों की संख्या चार हो गई है. वहीं दो साल में कपिल मिश्रा पांचवे विधायक हैं, जिन्हें आम आदमी पार्टी से निकला गया है. मिश्रा से पहले संदीप कुमार, असीम अहमद खान, देवेंद्र सहरावत और अमानतुल्लाह खान को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है.

जानें कौन हैं दिल्ली के बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा जिन्होंने केजरीवाल पर लगाए हैं रिश्वत लेने के आरोप ?

आरोपों की राजनीति के सहारे केजरीवाल दिल्ली की गद्दी तक पहुंचे हैं पहली बार उन पर उन्ही की तरह की राजनीति के जरिए हमले हो रहे हैं. अब देखना ये है कि क्या केजरीवाल विधासनभा में सिर्फ तगड़ा जवाब देंगे या अपने स्टाइल की राजनीति को आगे बढ़ाते हुए इस्तीफे की पेशकश कर डालेंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget