एक्सप्लोरर

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी के भाषण का Live Update पढ़ें

आज देश आजादी के 70 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा ने ऐतिहासिक लाल किले पर तिरंगा फहराया. इसके बाद अभी प्रधानमंत्री लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं

नई दिल्ली: देश आज अपना 71वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा झंडा फहराया और अब देश को संबोधित करते हुए आतंकवाद, भ्रष्टाचार, नोटबंदी, जीएसटी और तीन तलाक का जिक्र किया. पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत में ही गोरखुपर मेडिकल कॉलेज में हुए 36 बच्चों की मौत पर दुख भी जताया. पीएम मोदी ने लाल किले से कुल 55 मिनट तक भाषण दिया जिसमें उन्होंने 2022 तक 'न्यू इंडिया' बनाने के संकल्प पर जोर दिया.

यहां पढ़ें- पीएम मोदी के भाषण का LIVE UPDATE:

    • पीएम मोदी ने 'वंदे मातरम', 'जय हिंद' और 'भारत माता की जय' बोलकर अपना भाषण समाप्त किया.
    • न्यू इंडिया पर बोले पीएम मोदी- सही समय पर अगर कोई कार्य नहीं पूरा गया तो इच्छित परिणाम नहीं मिलता है. सवा सौ करोड़ देशवासियों के लिए हम 2022 तक न्यू इंडिया बनाएंगे. ये काम हम खुद करेंगे. 2022 में भव्य और दिव्य हिंदुस्तान देखेंगे. हम ऐसा भारत बनाएंगे जहां बिजली हो, पानी हो, घर हो. उस भारत में देश चिंता में नहीं चैन से सोएगा. हम ऐसा हिंदुस्तान बनाएंगे जहां युवाओं और महिलाओं को को सपने पूरा करने के लिए पूरा अवसर उपलब्ध होगा. ऐसा भारत बनाएंगे जो आतंकवाद, जातिवाद से मुक्त होगा. हम सब मिलकर ऐसा भारत बनाएंग जो स्वच्छ होगा, स्वस्थ होगा और स्वराज के सपने को पूरा करेगा.
  • देश में अब लूट नहीं चलेगी, सबको जवाब देना पड़ेगा- पीएम मोदी
  • पीएम ने कहा- नोटबंदी के बाद डाटा माइनिंग किया गया तो पता चला कि तीन लाख ऐसी कंपनिया हैं जो काल धंधा और हवाला का कारोबार कर रही हैं. हमने पौने दो लाख कंपनियों पर ताले लगा दिए. देश लूटने वालों को जवाब देना पड़ेगा. हमने वो काम कर दिया. कुछ तो ऐसी भी हैं कि एक ही एड्रेस पर 400 कंपनिया चल रही हैं. सारी मिली भगत चल रही थी कोई देखने वाला नहीं था.
  • लाल किले से नोटबंदी पर बोले पीएम मोदी- नोटबंदी के बाद तीन लाख करोड़ रूपए आए हैं. बैंको में जमा किए राशि में पौने दो लाख करोड़ से ज्यादा शक के घेरे में है. 18 लाख से ज्यादा ऐसे लोगों को पहचान लिया गया है जिनकी आय उनकी हिसाब किताब से ज्यादा है. एक लाख ऐसे लोगों हैं जिन्होंने जिंदगी में कभी इनकम टैक्स का नाम नहीं सोचा था. स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी के भाषण का Live Update पढ़ें
  • पीएम मोदी ने कहा- आस्था के नाम पर हिंसा ये देश स्वीकार नहीं कर सकता. देश शांति, एकता और सद्भावना से चलता है... सबको साथ लेकर चलना हमारी सभ्यता एवं संस्कृति है. तब भारत छोड़ो का नारा था... आज भारत जोड़ो का नारा है.
  • तीन तलाक पर बोले पीएम मोदी- तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं ने अपने आंदोलन से देश के बुद्धिजीवी वर्ग को हिला दिया, इन महिलाओं का हक दिलाने में देश मदद करेगा.
  • किसानों को लेकर पीएम मोदी ने कहा- किसान को ताकत मिले तो वो मिट्टी से सोना उगा सकता है. हमने 99 में से 21 योजनाएं शुरु कर दी है, बाकि शुरु होने वाली हैं. बीज से बाजार तक जब तक हम किसान को सुविधा नहीं देते हैं तबतक बदलाव नहीं होगा.
  • कश्मीर मुद्दे पर बोले पीएम मोदी- ना गाली से ना गोली से, कश्मीर की समस्या हर कश्मीरी को गले लगाकर सुलझने वाली है. आतंक को लेकर किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी. जम्मू-कश्मीर के विकास और उनकी उन्नति के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.
  • आतंकवाद पर पीएम मोदी ने कहा- हमारी लड़ाई जारी रहेगी. काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी... हम टेक्नोलॉजी के साथ पारदर्शिता लाने की दिशा में काम कर रहे हैं
  • पीएम मोदी ने कहा- 'चलता है' वाला स्वभाव हमें छोड़ना पड़ेगा. 'बदल सकता है' के बारे में सोचना पड़ेगा तभी हम देश का विकास कर सकते हैं. जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो दुनिया ने हमारा लोहा माना.
  • पीएम मोदी ने कहा-  इतने कम समय में 800 करोड़ से ज्यादा की बेनामी संपत्ति सरकार ने जब्त कर ली है. हमने 'वन रैंक वन पेंशन' बढ़ाया जिससे सुरक्षाबलों का हौसला और बढ़ा.
  • प्रधानमंत्री ने जीएसटी की सफलता सराहा, इतने कम समय में इतने बड़े देश में जीएसटी लागू होने पर उन्होंने गर्व जताया.
  • पीएम मोदी ने कहा- गरीबों को लूटकर तजोरी भरने वाले लोग आज भी चैन की नींद नहीं सो रहे हैं इससे ईमानदार लोगों का भरोसा बढ़ा है. आज ईमानदारी का उत्सव मनाया जा रहा है और बेईमानों के लिए सिर छुपाने की जगह नहीं है. स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी के भाषण का Live Update पढ़ें
  • पीएम मोदी ने कहा- हमारे देश में सभी लोग समान हैं, कोई बड़ा छोटा नहीं है. साथ मिलकर हम देश में सकारात्मक बदलाव लाएंगे. न्यू इंडिया जो सुरक्षित हो, समृद्धशाली हो. सबको समान अवसर उपलब्ध हो.
  • पीएम मोदी ने कहा- ये वर्ष आजाद भारत के लिए विशेष. जिन लोगों ने 21वीं शताब्दी में जन्म लिया है उनके लिए आने वाला 2018 खास है. ये उनके जीवन का निर्णायक वर्ष है. मैं सभी नौजवानों का अभिनंदन करता हूं. मैं इन सभी नौजवानों से कहना चाहूंगा कि आइए देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाइए.
  • पीएम मोदी ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुई बच्चों की मौत पर शोक जताया.
  • देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,  ''देश के गौरव के लिए जिन लोगों ने बलिदान दिया है, उन सभी महानुभावों को मैं लाल किले की प्राचीर से सवा सौ करोड़ देशवासियों की तरफ से शत-शत नमन करता हूं.''
  • पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर फहराया झंडा तिरंगा स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी के भाषण का Live Update पढ़ें
  • लाल किले पर झंडा फहराने से पहले पीएम मोदी ने राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि दी.Modi

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget