एक्सप्लोरर

लॉकडाउन की बीच खुली शराब की दुकानें, सोशल डिस्टेंसिंग की घज्जियां उड़ी, कुछ जगहों पर पुलिस ने चलाई लाठी

कुछ लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि केवल सरकारी दुकानों पर ही शराब बेचने की इजाजत दी गई थी. दिल्ली में कई दुकानों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने की वजह से बंद करना पड़ा.

नई दिल्ली: देशभर में शराब की दुकानें लगभग 40 दिन बाद सोमवार को फिर से खुली और इन पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी. कुछ जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का उल्लंघन भी किया गया. गृह मंत्रालय ने सोमवार से लॉकडाउन की अवधि दो और सप्ताह के लिए बढ़ा दी थी और ग्रीन और ओरेंज जोन में शराब और तंबाकू की दुकानें खोलने की अनुमति दी थी.

दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को खुली शराब की दुकानों में से कई को भीड़ के अनियंत्रित होने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन न करने की वजह से बंद करना पड़ा. कई जगह भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्के बल का इस्तेमाल भी करना पड़ा.

लॉकडाउन की बीच खुली शराब की दुकानें, सोशल डिस्टेंसिंग की घज्जियां उड़ी, कुछ जगहों पर पुलिस ने चलाई लाठी

एक अधिकारी के अनुसार, लॉकडाउन के नियमों में ढील देने के बाद शराब की करीब 150 दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है. ये दुकानें सुबह नौ बजे से शाम साढ़े छह बजे तक खुल सकती हैं.

कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि केवल सरकारी दुकानों को शराब बिक्री की अनुमति दी गई है. बुराड़ी, मयूर विहार, गांधी विहार, रोहिणी और जनकपुरी में बड़ी संख्या में लोग दुकानों के बाहर इकट्ठे हो गए.

अधिकारी ने बताया कि पूर्वी दिल्ली में मयूर विहार के पास एक दुकान को बंद कराना पड़ा क्योंकि लोग वहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं कर रहे थे. उत्तर और मध्य दिल्ली से भी ऐसी खबरें मिली हैं.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ उन दुकानों को बंद करने को कहा गया, जहां सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन नहीं हो रहा था. वहीं कुछ स्थानों पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का इस्तेमाल करना पड़ा.’’

यूपी

उत्तर प्रदेश में शराब की 26,000 दुकानें फिर से खुली तो उन पर लोगों की भारी भीड़ नजर आई जबकि राजस्थान में कुछ दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन नहीं किया गया.

सरकारी अधिसूचना के अनुसार शराब बेचने वाली दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने संबंधी नियम का पालन करना होगा और एक समय में दुकान पर पांच से अधिक लोग मौजूद नहीं रह सकते है.

नोएडा

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सुबह 10 बजे से ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगी थी. गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने कुछ पाबंदियों के साथ सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी थी. शराब की दुकानों के नजदीक पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी ताकि भीड़ एकत्र न हो.

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोक लगाने के लिए जारी लॉकडाउन के नियमों में छूट के बाद सोमवार से शर्तों के साथ शराब की दुकानें खुली और खुलने से पहले ही दुकानों पर लंबी लंबी कतारें देखने को मिली. आबकारी विभाग को अनुमान है कि सोमवार को पहले दिन प्रदेश की 26 हजार दुकानों से करीब 100 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को मिलने का अनुमान है.

लॉकडाउन की बीच खुली शराब की दुकानें, सोशल डिस्टेंसिंग की घज्जियां उड़ी, कुछ जगहों पर पुलिस ने चलाई लाठी

प्रदेश के प्रमुख सचिव (आबकारी) संजय भुसरेड्डी ने अपने अधिकारियों के साथ खुद सुबह करीब दस बजे से ही शहर के महानगर, अलीगंज, इंदिरानगर आदि इलाकों की शराब की दुकानों का निरीक्षण किया और सभी दुकानों पर सेनेटाइजर और सामाजिक मेल जोल से दूरी की व्यवस्था को सुनिश्चित किया.

भुसरेड्डी ने बताया, ‘’सोमवार से प्रदेश के सभी जनपदों की करीब 26 हजार शराब की दुकाने खोलने के आदेश दे दिए गए हैं. अधिकतर जनपदों में दुकानें खुली और लॉकडाउन के नियमों का पालन, सामाजिक मेल जोल से दूरी और सफाई की व्यवस्था पर ध्यान देते हुए शराब की बिक्री जारी है.’’

छत्तीसगढ़

केंद्र सरकार के दिशानिर्देश के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन के तीसरे चरण के दौरान छत्तीसगढ़ में शराब की दुकानों समेत कई दुकानें खोल दी गई हैं. हालांकि, सभी जगहों पर शॉपिंग मॉल और संक्रमित क्षेत्रों में दुकानें बंद हैं. संक्रमित क्षेत्रों में पूरी तरह से लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है.

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए राज्य में शराब की दुकानें तथा अन्य दुकानें खोल दी गई हैं. राज्य के कई हिस्सों में शराब की दुकान के सामने लंबी कतारें देखी गई हैं.

लॉकडाउन की बीच खुली शराब की दुकानें, सोशल डिस्टेंसिंग की घज्जियां उड़ी, कुछ जगहों पर पुलिस ने चलाई लाठी

उत्तराखंड

उत्तराखंड में शराब की दुकानों के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिली. महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में भी शराब की दुकानों के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखी गई. कर्नाटक के बेंगलुरु और अन्य हिस्सों में भी शराब की दुकानें खुली और बड़ी संख्या में लोग शराब खरीदने पहुंचे.

गोवा

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के तीसरे चरण के पहले दिन सोमवार को लगभग एक महीने बाद गोवा में शराब की दुकानें खुलीं. एक अधिकारी ने बताया कि लोगों ने सामाजिक दूरी बनाये रखने संबंधी निर्देश का पालन किया और इन दुकानों के बाहर लोग कतारों में खड़े हुए दिखाई दिए.

इस बीच, गोवा में शराब की दुकानों के मालिकों ने घोषणा की थी कि उन लोगों को शराब नहीं बेची जायेगी, जिन्होंने मास्क नहीं पहनने होंगे. गोवा शराब व्यापारी संघ के अध्यक्ष दत्ता प्रसाद नाइक ने कहा, ‘‘गोवा में सोमवार को शराब की दुकानें खुलीं लेकिन लोगों की ज्यादा भीड़ नहीं थी. हमने ‘मास्क नहीं, शराब नहीं’ की नीति अपनाई थी, ताकि सामाजिक दूरी बनाये रखने संबंधी नियम का पालन किया जा सके.

COVID-19: सीएम केजरीवाल की दो टूक- सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ तो उस इलाके को सील कर देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 भारतीयों की मौत पर कतर के अमीर शेख तमीम दु:खी, भारत लगाया फोन, कॉल के बाद पीएम मोदी बोले- 'हम दोनों ने...'
12 भारतीयों की मौत पर कतर के अमीर शेख तमीम दु:खी, भारत लगाया फोन, कॉल के बाद पीएम मोदी बोले- 'हम दोनों ने...'
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या
India -UK Trade Deal: पीयूष गोयल का बड़ा दावा! 99% टैरिफ खत्म, ब्रिटेन का बाजार भारतीयों के लिए खुला
पीयूष गोयल का बड़ा दावा! 99% टैरिफ खत्म, ब्रिटेन का बाजार भारतीयों के लिए खुला
बांग्लादेश में राम के अपमान पर भड़का भारत, कट्टरपंथियों को लेकर तारिक रहमान को दी ये कड़ी नसीहत
बांग्लादेश में राम के अपमान पर भड़का भारत, कट्टरपंथियों को लेकर तारिक रहमान को दी ये कड़ी नसीहत

वीडियोज

Lucknow Fire | Bharat Ki Baat : 19 दिन..2 अग्निकांड..38 लोगों की मौत | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav
Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya: 'चढ़ावा चोरों' पर कार्रवाई कब? | SIT Report | Champat Rai | UP
Lucknow Fire | Janhit with Chitra Tripathi: 15 जिंदगियों का हिसाब कौन देगा? | CM Yogi | UP News
Ram Mandir Daan Chori | Seedha Sawal: चंदा चोरी से भक्तों में खौफ..SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! | UP
ABP Report : लखनऊ अग्निकांड, हादसा या 'हत्याकांड'? | Lucknow Fire | CM Yogi | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
12 भारतीयों की मौत पर कतर के अमीर शेख तमीम दु:खी, भारत लगाया फोन, कॉल के बाद पीएम मोदी बोले- 'हम दोनों ने...'
12 भारतीयों की मौत पर कतर के अमीर शेख तमीम दु:खी, भारत लगाया फोन, कॉल के बाद पीएम मोदी बोले- 'हम दोनों ने...'
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
Rohit Sharma New ODI Record: वनडे मुकाबलों में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट आ गई सामने, रोहत शर्मा टॉप पर, देखिए कौन-कौन से नाम
वनडे मुकाबलों में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट आ गई सामने, रोहत शर्मा टॉप पर, देखिए कौन-कौन से नाम
'तारक मेहता' के 'चंपक चाचा' की रियल फैमिली से मिलिए, अमित भट्ट के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप
'तारक मेहता' के 'चंपक चाचा' की रियल फैमिली से मिलिए, अमित भट्ट के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप
बांग्लादेश में राम के अपमान पर भड़का भारत, कट्टरपंथियों को लेकर तारिक रहमान को दी ये कड़ी नसीहत
बांग्लादेश में राम के अपमान पर भड़का भारत, कट्टरपंथियों को लेकर तारिक रहमान को दी ये कड़ी नसीहत
पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज
पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
Lucknow Fire News Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Embed widget