एक्सप्लोरर

Bihar News: विधानसभा परिसर में शराब की बोतलें मिलने पर हंगामा, CM नीतीश कुमार सख्त, दिए ये आदेश

Liquor Bottles Found In Bihar Assembly Premises: बिहार विधानसभा परिसर में शराब की बोतलें मिलने पर आज जमकर हंगामा हुआ. इसके बाद CM नीतीश कुमार ने सख्त आदेश दिए हैं.

Liquor Bottles Found In Bihar Assembly Premises: शराबबंदी वाले राज्य बिहार के विधानसभा परिसर में शराब की बोतलें मिलने पर राजनीतिक हंगामा शुरू हो गया है. इसके बाद CM नीतीश कुमार ने सख्त आदेश दिए हैं. उन्होंने विधानसभा में कहा, ''इस चीज़ को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. हम मुख्य सचिव और DGP को इस पर कार्रवाई करने के लिए कहेंगे. अगर यहां शराब की बोतल आई है तो इसका मतलब कोई गड़बड़ कर रहा है और उसको छोड़ना नहीं चाहिए.

नीतीश कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि शराब को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ डालेंगे तो हम नहीं पढ़ेंगे. चिट्ठी जब मिल जाए तब हम पढ़ेंगे. इसपर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम खुद देख कर आएं हैं. डिजिटल जमाना है आपको टैग कर दिया जाता है.

तेजस्वी यादव ने विधानसभा परिसर में मिली शराब की बोतल को ट्वीट कर कहा, ''अदभुत! बिहार विधानसभा परिसर के अंदर में शराब की बोतलें बरामद. अभी शीतकालीन सत्र चल रहा है. CM के चेंबर से मात्र चंद कदम की दूरी पर विभिन्न ब्रांड की शराब ही शराब उपलब्ध. कड़ी सुरक्षा के बीच चालू सत्र में ही विधानसभा में शराब मिल रही है, शेष बिहार की आप बस कल्पना कीजिए! शर्मनाक!''

इसके बाद तेजस्वी उस जगह पर गए जहां शराब की बोतलें थी. उन्होंने कहा, ''विधानसभा परिसर में शराब ही शराब. यह अति है. मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री नीतीश जी को अब एक सेंकड भी सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है. मुख्यमंत्री कल इसी परिसर में NDA के विधायकों को संकल्प दिला रहे थे. जो विधायक उनसे शराबबंदी की विफलता पर सवाल कर रहे थे उन्हें वो डाँट रहे थे.''

वहीं बिहार पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी हाथ में पोस्टर लेकर विरोध जताते दिखीं. पोस्टर में शराब की बोतलें और जहरीली शराब पीने से हुई मौत के बाद बिलखते परिजनों को देखा जा सकता है.

SC ने Vijay Mallya के खिलाफ अवमानना ​​​​मामले में कहा, 'हम अब और इंतजार नहीं कर सकते'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget