एक्सप्लोरर

गुजरात: सफारी पार्क में काम करने वाले श्रमिक पर शेर ने कर दिया हमला, मौत

गुजरात के एक सफारी पार्क में शेर ने हमला कर एक श्रमिक की जान ले ली. श्रमिक को बचाने आए अन्य युवकों पर भी शेर ने हमला कर दिया. मृतक मजदूर का शव बरामद कर लिया गया है.

अहमदाबाद: गुजरात के जूनागढ़ जिले के देवलिया सफारी पार्क में शेर ने हमला कर एक श्रमिक की जान ले ली. शेर के इस हमले में दो अन्य लोग भी घायल हो गए. जूनागढ़ वन संभाग के मुख्य वन संरक्षक डी टी वासवदा ने बताया कि शेर ने श्रमिक पर हमला कर दिया. मृतक की पहचान रजनीश केशवाला (32) के रूप में की गयी है.

मुख्य वन संरक्षक ने बताया, ‘‘जब दूसरे श्रमिक दिनेश सखात ने उसे बचाने की कोशिश की तो शेर ने उस पर भी हमला कर दिया. हालांकि, सखात वहां से भागने में कामयाब रहा. शेर केशवाला के शव को पार्क के अंदर वन में घसीट ले गया. इसके बाद दिनेश ने घटना की जानकारी दी .’’

अधिकारी ने बताया कि घायल सखात को जूनागढ़ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद वन विभाग के कर्मियों ने तत्काल केशवाला को खोजना शुरू किया. वासवदा ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान कर्मियों ने केशवाला का शव बरामद कर लिया. जब शव को बरामद किया जा रहा था तो शेर ने एक वनकर्मी पर भी हमला कर दिया.

डी टी वासवदा ने बताया कि इस हमले में वनकर्मी मामूली रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल भेजा गया है. वासवदा ने बताया कि केशवाला का शव बरामद कर लिया गया है. घटना की जांच करायी जाएगी.

अधिकारी ने हालांकि इस घटना में एक से अधिक शेर के शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया है. देवलिया सफारी उद्यान गिर राष्ट्रीय उद्यान के निकट स्थित है. वन विभाग ने 412 हेक्टेयर में फैले इस उद्यान के रख रखाव के लिए बड़ी तादाद में श्रमिकों की भर्ती की है.

यह भी पढ़ें-

राम मंदिर: VHP बोली- सरकार को कानून लाना होगा, केंद्रीय मंत्री ने कहा- देखिए होता है क्या? दिल्लीः साकेत के एक रेस्टोरेंट में मर्डर, वारदात सीसीटीवी में कैद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget