एक्सप्लोरर

Vaishno Devi Stampede: वैष्णो देवी मंदिर भगदड़ मामले में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की बैठक, मृतकों के परिजनों को 5 लाख और मुआवज़ा देने का एलान

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर प्रशासन की सहायता से हवाई और सड़क मार्ग के ज़रिए रविवार को पहचान के बाद 10 लोगों के शव उनके घर भेज दिए गए और बाकी दो शव सोमवार को भेज दिए जाएंगे.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ( LG Manoj Sinha) ने रविवार को वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ (Vaishno Devi Stampede) में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को 5 लाख रुपये की अतिरिक्त अनुग्रह राशि की घोषणा की. ये राशि उस 10 लाख रुपये के अनुदान के अतिरिक्त होगी, जिसका एलान पहले ही किया गया है.

मनोज सिन्हा ने रविवार को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें शनिवार को हुई घटना के कारणों की जांच जल्द पूरी करने की मांग की. घटना में 2 महिलाओं समेत 12 लोगों की जान गई और 16 अन्य लोग घायल हुए हैं.  घायलों में नौ लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

बैठक में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सभी अधिकारी शामिल हुए जो मंदिर की यात्रा का प्रबंधन करते हैं. उपराज्यपाल सिन्हा श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और भगदड़ के बाद की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने भगदड़ के कारणों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा जम्मू कश्मीर प्रशासन की सहायता से हवाई और सड़क मार्ग के ज़रिए रविवार को पहचान के बाद 10 लोगों के शव उनके घर भेज दिए गए और बाकी दो शव सोमवार को भेज दिए जाएंगे. शनिवार रात करीब 2:45 बजे श्री माता वैष्णो देवी भवन के गेट नंबर 3 के पास भगदड़ मच गई थी. पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, तीर्थ यात्रियों के दो समूह के बीच हुए विवाद हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप लोग एक-दूसरे को धक्का मुक्की करने लगे, जिसके बाद भगदड़ मच गई.

अधिकारियों के अनुसार, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने प्रति दिन यात्रा की सामान्य क्षमता को 50000 तक सीमित कर दिया है और कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए केवल 35000 तीर्थयात्रियों को 31 दिसंबर 2021 और 1 जनवरी 2022 को यात्रा के लिए आगे बढ़ने की अनुमति दी गई थी.

उपराज्यपाल ने घटना की जांच करने के लिए प्रधान सचिव (गृह) की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया है जिसमें एडीजीपी, जम्मू और मंडलायुक्त, जम्मू  सदस्य हैं. समिति को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है. बैठक में तत्काल प्रतिक्रिया के रूप में और भक्तों की जानकारी के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक हेल्पलाइन की स्थापना की है. 

फोन नंबर 01991-234804 और 01991-234053 पर संपर्क किया जा सकता है. जिला प्रशासन द्वारा स्थापित हेल्प-लाइन हैं- डीसी रियासी नियंत्रण कक्ष: 01991- 245763/9419839557, पीसीआर कटरा: 01991-232010/9419145182, और पीसीआर रियासी: 01991245076/9622856295.

Delhi Coronavirus Update: दिल्ली में तूफानी रफ्तार से बढ़ रहे कोरोना के केस, साढ़े सात महीने बाद आए इतने ज्यादा मामले, एक की मौत

Covid 19 Restrictions: पश्चिम बंगाल में कड़े प्रतिबंध लागू, स्कूल-कॉलेज से लेकर पार्लर-जिम तक सब बंद, लोकल ट्रेन को लेकर हुआ ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, शाम 4 बजे ली अंतिम सांस
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, शाम 4 बजे ली अंतिम सांस
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले - 'कोई ताकत...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले - 'कोई ताकत...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
Embed widget