एक्सप्लोरर

लश्कर आतंकी फारूक तीवदा का घर हुआ मिट्टी में तब्दील, दहशतगर्दों के ठिकानों पर सेना का ताबड़तोड़ एक्शन

Kashmir Terror Attack: अधिकारियों ने बताया कि बांदीपुरा जिले में शुक्रवार को एक ऐसे ही अभियान के दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें कथित एक ओडब्ल्यूजी मारा गया.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद अधिकारियों ने कश्मीर में आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की, जिसमें आतंकियों के घरों को बम से उड़ा दिया गया. इसके साथ ही आतंकियों और उनके मददगारों के ठिकानों पर छापेमारी की गई और पूछताछ के लिए सैकड़ों आतंकवादियों को हिरासत में लिया गया.

इस बीच उत्तरी कश्मीर में आतंक विरोधी अभियान के तहत शनिवार (26 अप्रैल,2025) को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी फारूक तीवदा के घर को बम धमाके से उड़ा दिया गया. आतंकी फारूक तीवदा का घर कुपवाड़ा के कलरूस में बना हुआ था. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल घाटी में सभी जगहों पर आतंकवादी और उनके सहयोगियों एवं समर्थकों की तलाश कर रहे हैं.

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों की गोलीबारी में कम से कम 26 लोग मारे गए. इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया और दुनिया भर में इसकी निंदा की गई है. अधिकारियों ने बताया कि पिछले 48 घंटों में पांच आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी.

अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादी आदिल थोकर और पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकवादी आसिफ शेख के घर में रहस्यमय विस्फोट हुआ, जिससे दोनों के आवास नष्ट हो गए. अधिकारियों ने बताया कि थोकर मंगलवार को हुए पहलगाम हत्याकांड का मुख्य आरोपी है, जबकि पुलवामा जिले के त्राल निवासी शेख पर हमले की साजिश में शामिल होने का संदेह है.

उन्होंने बताया कि दोनों आतंकवादियों के घर उस समय नष्ट हो गए, जब वहां रखे गए विस्फोटकों में विस्फोट हो गया था. सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सैकड़ों ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओडब्ल्यूजी) और उनके समर्थकों को हिरासत में लिया है, जिनमें से अधिकतर दक्षिण कश्मीर के चार जिलों के रहने वाले हैं.

अधिकारियों ने बताया कि बांदीपुरा जिले में शुक्रवार को एक ऐसे ही अभियान के दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें कथित एक ओडब्ल्यूजी मारा गया. उन्होंने बताया कि अल्ताफ लाली की उस समय हत्या कर दी गई जब सुरक्षाबल उसे बांदीपुरा जिले के कुलनार इलाके में एक आतंकवादी ठिकाने पर लेकर जा रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे.

उन्होंने बताया कि शनिवार को श्रीनगर में अभियान चलाया गया, जहां सफाकदल, सौरा, पांडच बेमिना, शाल्टेंग, लाल बाजार और जदीबल क्षेत्रों सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई. अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों द्वारा सतर्कता बढ़ा दिए जाने के कारण 24 घंटे तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए पूरे जिले में मोबाइल वाहन जांच चौकियां स्थापित की गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget