एक्सप्लोरर

बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी में सड़क पर आ गया तेंदुआ, मच गया हड़कंप

Bengaluru News: बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी से खौफनाक वीडियो सामने आया है. यहां फेज 1 टोल प्लाजा के सीसीटीवी पर तेंदुआ दिखने के बाद से स्थानीय निवासियों और अधिकारियों में चिंता पैदा हो गई है.

Bengaluru Video: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक तेंदुआ टोल प्लाजा के पास फ्लाईओवर पार करते हुए देखा गया. इसे मंगलवार (17 सितंबर) की तड़के सुबह 3 बजे बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी में देखा गया, जो कई टेक कंपनियों का हब माना जाता है. वहीं, इस घटना के बाद बेंगलुरु पुलिस ने इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया है.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, दरअसल, (17 सितंबर 2024) की तड़के सुबह फेज 1 टोल प्लाजा पर तेंदुआ दिखाई दिया. जिसकी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसमें वह सड़क पार करता और फिर पीछे हटता हुआ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि यह जानवर पेनक इंडिया कंपनी इलाके से नेट्टूर टेक्निकल ट्रेनिंग फाउंडेशन (एनटीटीएफ) मैदान की ओर चला गया.

इससे पहले भी देखा गया है तेंदुआ

हाल ही में बेंगलुरु में तेंदुआ देखा जाना पहली बार नहीं है. जहां कुछ हफ़्ते पहले भी बेंगलुरु के जिगनी इलाके में एक तेंदुआ घूमता हुआ देखा गया था. अधिकारियों और पुलिस को शक है कि यह वही जानवर हो सकता है. हालांकि, बार-बार तेंदुए दिखने के बाद से स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई है.

एहतियात के तौर पर की गई कैंपस की जांच

नेट्टूर टेक्निकल ट्रेनिंग फाउंडेश (एनटीटीएफ) के प्रिंसिपल सुनील जोशी का कहना है कि, "हमें टोल गेट के पास लगे कैमरे से पता चला कि एक तेंदुआ परिसर की दीवार के पास से गुजरा है. एहतियात के तौर पर कैंपस में जांच की गई है. जिसके चलते कैंपस में वन विभाग के अधिकारी भी पुष्टि करने आए हैं. जबकि, वन अधिकारियों का कहना है कि उन्हें कोई तेंदुआ नहीं दिखा है. कैमरे की तस्वीर से पता चला कि वह परिसर की दीवार से आगे निकल गया है, इसलिए हमने आवश्यक सावधानी बरती, क्योंकि यह एक ट्रेनिंग सेंटर है.

अभी तक नहीं मिला तेंदुए का कोई सुराग 

एनटीटीएफ के प्रिंसिपल सुनील जोशी ने कहा,' "हमने सभी कमरों और सीसीटीवी फुटेज की जांच की है. लेकिन अभी तक इस तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला है. तेंदुए को परिसर के बगल में रास्ते के पास टहलते हुए देखा गया था, मगर, हमें नहीं पता कि वह इसके बाद कहां गया.

यह भी पढ़ेंः Atishi Marlena Delhi CM: ममता बनर्जी के बाद देश की दूसरी मौजूदा महिला CM बनीं आतिशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
Explained: आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुददों पर सहमति से बन सकती है बात
आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुददों पर सहमति से बन सकती है बात
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget