एक्सप्लोरर

Salman Khan House Firing: 'ये सिर्फ ट्रेलर था', लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी

Salman Khan House: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बॉलीवुड सुपरस्टार का घर मुंबई के बांद्रा में स्थित है.

Salman Khan House Firing: जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका में मौजूद है. उसने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग का जिम्मा लिया है. साथ ही कहा है कि सलमान हमने ये हमला तुम्हें सिर्फ ट्रेलर दिखाने के लिए किया था. ये हमारी पहली और आखिरी वार्निंग है.

दरअसल, सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर रविवार सुबह मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग की. इसके बाद पुलिस ने उनके आवास के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है. पुलिस ने बताया कि मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर सुबह करीब पांच बजे दो व्यक्तियों ने चार गोलियां चलाईं और भाग गए. सलमान का घर इसी अपार्टमेंट में है. पुलिस फिलहाल घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

'हमने सिर्फ ट्रेलर दिखाया, अब गोली घर पर नहीं चलेगी'

अनमोल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है, "ॐ जय श्री राम, जय गुरुजी जम्भेश्वर, जय गुरु दयानंद सरस्वती, जय भारत. हम अमन चाहते हैं. जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही. सलमान खान हमने ये तुम्हें सिर्फ ट्रेलर दिखाने के लिए किया है, ताकि तुम समझ जाओ हमारी ताकत को और मत परखो. यह पहली और आखरी वार्निंग है. इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेगी."

पोस्ट में आगे कहा गया, "तुमने दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को भगवान मान रखा है, बाकी ज्यादा बोलने की हमें आदत नहीं है. लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, गोल्डी बराड़ ग्रुप, काला जठेड़ी ग्रुप."

सलमान को पिछले साल मिली थी धमकी

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल मार्च में सलमान के ऑफिस में एक ईमेल आया था, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में गस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. ईमेल में कहा गया था कि सलमान ने लॉरेंस बिश्नोई द्वारा एक समाचार चैनल को दिया गया इंटरव्यू देखा होगा और अगर नहीं देखा है तो उन्हें वह देखना चाहिए. अगर खान इस मामले (काला हिरण केस) को बंद करना चाहते हैं, तो उन्हें गोल्डी भाई से आमने-सामने बात करनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें: सलमान खान फायरिंग मामले में बड़ी खबर, मुंबई क्राइम ब्रांच को लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पैंट खोलकर धर्म देखा और...', मॉब लिंचिंग में मारे गए अतहर की पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे
'पैंट खोलकर धर्म देखा और मार डाला', मॉब लिंचिंग में मारे गए अतहर की पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे
पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे, रूसी राष्ट्रपति ने नजरअंदाज किया, पाकिस्तानी PM की वायरल वीडियो की सच्चाई क्या?
क्या पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे शहबाज? पाकिस्तानी PM के वायरल वीडियो का क्या है सच
January 2026 Hollywood Release: साल के पहले महीने में हॉलीवुड फिल्में मचाएंगी तहलका, रिलीज होंगी 'ग्रीनलैंड' से 'सोलमेट' तक बहुत कुछ
साल के पहले महीने में हॉलीवुड फिल्में मचाएंगी तहलका, रिलीज होंगी 'ग्रीनलैंड' से 'सोलमेट' तक बहुत कुछ
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार

वीडियोज

Triumph Thruxton 400 Review | Auto Live #triumph
Royal Enfield Goan Classic 350 Review | Auto Live #royalenfield
Hero Glamour X First Ride Review | Auto Live #herobikes #heroglamour
जानलेवा बॉयफ्रेंड की दिलरूबा !
Toyota Land Cruiser 300 GR-S India review | Auto Live #toyota

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पैंट खोलकर धर्म देखा और...', मॉब लिंचिंग में मारे गए अतहर की पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे
'पैंट खोलकर धर्म देखा और मार डाला', मॉब लिंचिंग में मारे गए अतहर की पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे
पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे, रूसी राष्ट्रपति ने नजरअंदाज किया, पाकिस्तानी PM की वायरल वीडियो की सच्चाई क्या?
क्या पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे शहबाज? पाकिस्तानी PM के वायरल वीडियो का क्या है सच
January 2026 Hollywood Release: साल के पहले महीने में हॉलीवुड फिल्में मचाएंगी तहलका, रिलीज होंगी 'ग्रीनलैंड' से 'सोलमेट' तक बहुत कुछ
साल के पहले महीने में हॉलीवुड फिल्में मचाएंगी तहलका, रिलीज होंगी 'ग्रीनलैंड' से 'सोलमेट' तक बहुत कुछ
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
हीरे जैसे दांत पाने का आसान तरीका, घर बैठे आजमाएं ये टिप्स
हीरे जैसे दांत पाने का आसान तरीका, घर बैठे आजमाएं ये टिप्स
क्या अब भी करवा सकते हैं लोक अदालत के लिए रजिस्ट्रेशन, क्या है प्रोसेस?
क्या अब भी करवा सकते हैं लोक अदालत के लिए रजिस्ट्रेशन, क्या है प्रोसेस?
हर महीने होने वाले पीरियड पेन को करें दूर, आजमाएं ये आसान देसी इलाज
हर महीने होने वाले पीरियड पेन को करें दूर, आजमाएं ये आसान देसी इलाज
Embed widget