एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट का मौत से पहले लड़खड़ाते हुए वीडियो आया सामने, CCTV फुटेज से बड़ा खुलासा

Sonali Phogat Death Case: सोनाली फोगाट की मौत के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. एक नए सीसीटीवी फुटेज में सोनाली को उनका पीए ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है.

Sonali Phogat Death Case Latest Update: बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत (Sonali Phogat Death) के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. ये खुलासा उनके एक लेटेस्ट सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुआ है. ये सीसीटीवी गोवा के उस होटल का है, जहां टिकटॉक स्टार ठहरी हुई थीं.

बताया जा रहा है कि ये सीसीटीवी फुटेज सोनाली की मौत से पहले उन्हें गोवा के होटल से बेसुध हालत में ले जाते समय का है. सोनाली फोगाट इस नए वीडियो में लड़खड़ाते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो में दिख रहा है कि उनका पीए उन्हें होटल से बाहर ले जा रहा है.

कहा जा रहा है कि ये सीसीटीवी फुटेज उस वक्त का है, जब सोनाली फोगाट को हार्ट अटैक आने का दावा किया गया था. बाद में जांच में उनके पीए ने स्वीकार किया था कि उन्हें किसी तरह का पदार्थ किसी लिक्विड में मिलाकर दिया गया था.

 

सोनाली फोगाट के दोनों सहयोगियों पर ये है आरोप

पुलिस के जारी किए गए बयान के मुताबिक सोनाली फोगाट को मौत से पहले उनके दो सहयोगियों ने एक पार्टी के दौरान नशीला पदार्थ दिया था. यह दोनों फोगाट ‘हत्याकांड’ में आरोपी हैं. पुलिस महानिरीक्षक ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि दोनों आरोपी पेय पदार्थ में ‘‘कुछ रासायनिक पदार्थ’’ मिलाते देखे जा सकते हैं, जिसे अंजुना के रेस्तरां में हुई पार्टी में फोगाट को पिलाया गया.

फोगाट के साथ गोवा गए थे दोनों

हिरासत में लिए गए आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह 22 अगस्त को फोगाट के साथ गोवा गए थे. बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान उत्तरी गोवा में अंजुना के रेस्तरां में फोगाट को नशीला पदार्थ पिलाने की बात स्वीकार की है. उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

मामले में जोड़ा गया है हत्या का आरोप 

गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने बृहस्पतिवार सुबह फोगाट के शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद अंजुना पुलिस ने ‘‘अप्राकृतिक मौत’’ के मामले में हत्या का आरोप जोड़ा था और बताया था कि रिपोर्ट में उनके शरीर पर ‘‘गहरी चोट के कई निशान’’ होने की बात कही गई है.

ये भी पढ़ें- रिमोट कंट्रोल मॉडल, सीनियर्स का अपमान... गुलाम नबी आजाद के आखिरी खत में राहुल गांधी असली विलेन

ये भी पढ़ें- Ghulam Nabi Azad: गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से इस्तीफे पर जानें क्या है BJP का पहला रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget