एक्सप्लोरर

नम आंखों से दी गई कैप्टन कुंडू समेत 4 जवानों को अंतिम विदाई, सेना बोली- बेकार नहीं जाएगी शहादत

पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हुए कैप्टन कपिल कुंडू, राइफलमैन सुभम सिंह, हवलदार रोशन लाल और राइफलमैन रामअवतार का अंतिम संस्कार कर दिया गया है.

नई दिल्ली: दो दिन पहले पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए कैप्टन कुंडू समेत चारों जवानों को कल देर रात नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई. रविवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से लगते इलाकों में पाकिस्तान की ओर से की गई जबरदस्त गोलीबारी चारों जवान शहीद हो गए थे. देश के लिए जान कुर्बान करने वाले इन चारों वीरों को देश सलाम कर रहा है. सेना ने कहा कि पाकिस्तान से अब बात नहीं बल्कि उसके खिलाफ एक्शन होगा. सेना ने कहा है कि पाकिस्तान को माकूल जवाब दया जाएगा. जवानों की शहादत जाया नहीं होगी. देश के वीरों को सलाम: सिर्फ 35 दिन के अंदर 12 जवानों ने देश के लिए दे दी अपनी जान पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हुए कैप्टन कपिल कुंडू, राइफलमैन सुभम सिंह, हवलदार रोशन लाल और राइफलमैन रामअवतार का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. कैप्टन कपिल कुंडू हरियाणा के गुरुग्राम जिले के पटौदी तहसील के रंसिका गांव के रहने वाले थे. कैप्टन कुंडू का रंसिका गांव में अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन और आर्मी चीफ बिपिन रावत ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी. kapil ABP से बोले शहीद कैप्टन कपिल के दादा- ‘बहुत हुईं बातें, अब पाकिस्तान से बदला लें पीएम मोदी’ वही, ग्वालियर में रात के अंधेरे में पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे के साथ शहीद रामावतार का अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए. 5 दिन बाद 23 साल के होने वाले थे पाकिस्तान की गोली से शहीद हुए कैप्टन कपिल कुंडू बता दें कि इस साल सिर्फ 35 दिनों के अंदर 12 जवान देश की हिफाजत करते हुए शहीद हो गए हैं. जवानों के लगातार शहीद होने से देश का खून खोल रहा है. पाकिस्तान की तरफ से आय दिन सीजफायर और आतंकी हमले हो रहे हैं. साल 2017 में पाकिस्तान ने किया 881 बार सीजफायर का उल्लंघन साल 2017 में भी पाकिस्तान ने 881 बार सीजफायर का उल्लंघन किया था. जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 138 सैनिक मारे गए. पाकिस्तान ने 2016 में 449 बार युद्ध विराम तोड़ा था. वहीं, साल 2015 में पाकिस्तान ने 405 बार सीजफायर का उल्लंघन किया. पाकिस्तान ने 2014 में भी 583 युद्धविराम तोड़ा था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget