एक्सप्लोरर

Land For Job Scam : क्या नीतीश एक बार फिर पारी बदलने की तैयारी में हैं? सीक्रेट मीटिंग से उठे सवाल

Land For Job Scam: सीबीआई ने जमीन के बदले नौकरी के मामले में तेजस्वी यादव, लालू और राबड़ी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इसके बाद नीतीश के अगले कदम पर चर्चा तेज हो गई है.

Land For Job Scam: महाराष्ट्र में उठा सियासी तूफान अभी थमा भी नहीं कि बिहार से बदलाव के संकेत आने लगे हैं. बिहार में 48 घंटे में तीन बड़े घटनाक्रम हुए हैं, जिनमें एक सीक्रेट मीटिंग भी है. इसके बाद से ही नीतीश के अगले मूव को लेकर सवाल उठने लगे हैं. सवाल ये है कि क्या नीतीश कुमार एक बार फिर से 2017 वाला कदम उठाने की तैयारी में हैं. बिहार में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. आइए जानते हैं बिहार में क्या चल रहा है?

सीबीआई ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, लालू यादव और राबड़ी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. इस चार्जशीट के बाद क्राइम, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करने वाले नीतीश कुमार को छवि के नुकसान का खतरा दिखने लगा है. 

नीतीश और हरिवंश के बीच सीक्रेट मीटिंग

इसके साथ ही बिहार की राजनीति में 3 जुलाई को महत्वपूर्ण घटनाक्रम हुआ. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के बीच बैठक हुई, जो करीब डेढ़ घंटे तक चली. नीतीश कुमार के करीबी रहे हरिवंश की बीजेपी से भी नजदीकी है. इस मुलाकात को लेकर अटकलें का दौर शुरू हो गया है. अटकलें इस बात की क्या नीतीश कुमार एक बार फिर नए साथी की तरफ जाने वाले हैं.

जेडीयू ने नीतीश कुमार के एक बार फिर बीजेपी के साथ जाने से इनकार किया है. बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, हरिवंश बाबू पार्टी के रैंक और फाइल के साथ है. माननीय नेता (नीतीश कुमार) ने पार्टी के सांसद से मुलाकात की तो इसमें गलत क्या है. उन्होंने कहा कि हरिवंश को बीजेपी का दूत कहना गलत है. नीतीश कुमार की नीति है कि जब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को छोड़ दिया है तो बीजेपी की तरफ जाने का कोई सवाल नहीं उठता है.

चिराग ने किया जेडीयू में टूट का दावा

नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ जाने की अटकलों के बीच एक और नई अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. जेडीयू में टूट और इसके आरजेडी में विलय का भी दावा किया जा रहा है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के नेता चिराग पासवान ने कहा, जेडीयू के नेताओं में असंतोष की भावना है और जेडीयू में टूट बहुत जल्द होगी. बीजेपी सांसद और नीतीश के साथ डिप्टी सीएम रहे सुशील मोदी ने तो जेडीयू के आरजेडी में विलय की भविष्यवाणी कर दी.

बयानों के वार शुरू हुए तो जेडीयू ने भी पलटवार किया. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, कोई मर्जर की बात नहीं है. जनता दल यूनाइटेड का अस्तित्व था, अस्तित्व है और रहेगा. फिलहाल, अभी ये बयानबाजी ही है और इन दावों में कितना दम है, इसका पता आने वाले दिनों में चल जाएगा.

यह भी पढ़ें

2024 में बीजेपी के लिए क्यों जरूरी हैं अजित पवार? फैक्ट्स के जरिए समझिए महाराष्ट्र का पूरा गेम प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget