एक्सप्लोरर

अभी तक चारा घोटाले के इन तीन मामलों में दोषी करार दिए गए हैं लालू

चारा घोटाले के मामले में लालू यादव पर कुल छह केस दर्ज हैं. इनमें से एक मामला आय से अधिक संपत्ति रखने का भी है.

बिहार: चारा घोटाले के तीसरे केस में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दोषी करार दिए गए हैं. रांची की सीबीआई कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. ये मामला चारा घोटाले के तीसरे केस चाईबासा कोषागार मामले से जुड़ा है. लालू यादव फिलहाल देवघर कोषागार के दूसरे मामले में सजा काट रहे हैं.

कौनसे हैं वो तीन मामले जिनमें लालू यादव दोषी करार दिए गए हैं-

पहला मामला

2013 में 950 करोड़ के चारा घोटाले के मामले में पहला फैसला आया था. चाईबासा कोषागार से 37 करोड़, सत्तर लाख रुपये अवैध ढंग से निकासी करने के मामले में कोर्ट ने लालू यादव को दोषी पाया था. 30 सितंबर 2013 को फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने लालू पर पांच साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना लगाया था.

दूसरा मामला

दूसरा मामला देवघर कोषागार से फर्जीवाड़ा का है. चारा घोटाले से जुड़े देवघर कोषागार से फर्जीवाड़ा कर लगभग 89 लाख रुपये की निकासी करने के मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने लालू यादव को दोषी करार दिया था. इस मामले में कोर्ट ने लालू सहित 16 लोगों को दोषी करार दिया था. यह मामला साल 1990 से 1994 के बीच देवघर कोषागार से अवैध तरीके से रुपये की निकासी से संबंधित है. इस मामले में लालू यादव को साढ़े तीन साल की कैद और पांच लाख जुर्माने की सजा हुई थी. इसी मामले में लालू यादव रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं.

सीबीआई ने 27 अक्तूबर, 1997 को मुकदमा संख्या आरसी, 64 ए, 1996 दर्ज किया था और लगभग 21 साल के बाद इस मामले में आज फैसला सुनाया गया. इस मामले में कुल 38 लोगों को आरोपी बनाया गया था. इनमें से 11 की मौत हो चुकी है, वहीं तीन सीबीआई के गवाह बन गये जबकि दो ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया था. जिसके बाद उन्हें 2006-07 में ही सजा सुना दी गयी थी. इसके बाद 22 आरोपी बच गए थे.

तीसरा मामला

चारा घोटाले से जुड़े चाईबासा कोषागार से 35 करोड़, 62 लाख रुपये फर्जी ढंग से निकालने के मामले में कोर्ट ने लालू यादव को दोषी पाया है. हालांकि देवघर कोषागार मामले में लालू यादव पहले ही सजा काट रहे हैं. इस मामले में कोर्ट ने लालू को पांच साल की कैद और पांच लाख रुपये जुर्माने की सजा का ऐलान किया है. लालू के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र को भी पांच साल की कैद और पांच लाख रुपये जुर्माने की सजा दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget