एक्सप्लोरर

नीतीश को लालू ने अपने ही अंदाज में घेरा, पूछा- बिहार में बाढ़ की वजह दो पैर वाले चूहे या चार पैर वाले

लालू यादव ने ट्वीट किया, "हजारों टन शराब गायब -चूहे जिम्मेदार. बाढ़ में हजारों लोग मरे -चूहे जिम्मेदार. मानो ये चूहे ना हुए, नीतीश के सरकारी बलि के बकरे हो गए!"

पटना: आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार में बाढ़ के पीछे चूहों की भूमिका होने के बिहार के जलसंसाधन मंत्री ललन सिंह के बयान पर शुक्रवार को तंज कसा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि बिहार में बाढ़ दो पैर वाले चूहों की वजह से आई या चार पैरों वाले चूहों की वजह से. पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधते हुए लिखा, "नीतीश बताएं कि बिहार में बाढ़ दो पैर वाले चूहों की वजह से आई या चार पैरों वाले चूहों की वजह से, जो बांध निर्माण का हजारों करोड़ रुपये खा गए."

लालू यहीं नहीं रुके. एक दूसरे ट्वीट में लालू ने अपने खास अंदाज में कटाक्ष करते हुए लिखा, "बाढ़ की जवाबदेही चूहों की है, नीतीश की थोड़े है. नीतीश तो नैतिकता के नशे में मस्त और अंतरात्मा से वार्तालाप में व्यस्त हैं. जय हो चूहा सरकार की!"

एक और ट्वीट में लालू ने लिखा, "हजारों टन शराब गायब -चूहे जिम्मेदार. बाढ़ में हजारों लोग मरे -चूहे जिम्मेदार. मानो ये चूहे ना हुए, नीतीश के सरकारी बलि के बकरे हो गए!"

लालू यादव ने आगे एक ट्वीट में लिखा, "गजब रे गजब भाई! क्या आप जानते हैं, बिहार में बाढ़ चूहों के कारण आई. यदि नहीं, तो पता करिए, नीतीश बताएंगे कि चूहे कैसे बिहार में बाढ़ लेकर आए."

गौरतलब है कि बिहार के जलसंसाधन मंत्री ललन सिंह ने बिहार में तटबंध में बाढ़ के रिसाव का बड़ा कारण चूहे को मानते हुए चूहे को ही बाढ़ का प्रमुख कारण बताया था. इस बयान के बाद विपक्षी दल के लोग लगातार नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget