एक्सप्लोरर

लालू परिवार के पास एक और बेनामी संपत्ति: सुशील मोदी

पटना: भाजपा नेता सुशील मोदी ने आज लालू प्रसाद के परिवार के पास एक और 'बेनामी संपत्ति' होने का आरोप लगाया और कहा कि वह ऐसे हालात बना देंगे कि नीतीश कुमार को लालू के मंत्री पुत्रों को सरकार से हटाना होगा. बाद में आरजेडी ने आरोपों को बेतुका और बेबुनियाद बताकर खारिज करते हुए कहा कि कोई सुशील मोदी को गंभीरता से नहीं लेता. सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि कोलकाता की एक कंपनी ने 76.32 लाख रूपये के एक भूखंड के साथ एक मकान खरीदा था जिस समय आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद रेल मंत्री(2004 से 2009) थे. उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में कंपनी ने लालू के दोनों बेटों और दो बेटियों को अपना निदेशक बनाया. इससे पहले भी सुशील मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि 'लालू की पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी 18 फ्लैट्स की मालकिन है. सुशील मोदी का दावा है कि बिहार की मुख्यमंत्री रहते हुए ये सभी फ्लैट्स राबड़ी देवी के नाम किए गए. सुशील मोदी ने कथित दस्तावेजों के आधार पर आरोप लगाते हुए कहा, ”ये 18 फ्लैट कुल 18,652 स्क्वायर फीटर में में बने हैं जिनकी वे मालकिन है. इन फ्लैट्स की आज की कीमत 20 करोड़ रूपए से ज्यादा है. राबड़ी देवी ने ये जमीन लालू यादव के रेल मंत्री और अपने सीएम रहते अपने नाम लिखवायीं थीं. ये जमीन तीन ऐसे लोगों से लिखवायी गई जिनके परिवार को रेलवे में नौकरी दी गई थी या जिन्हें रेल मंत्री के नाते मदद की गई थी.” वहीं इससे पहले उन्होंने लालू की पांचवीं बेटी हेमा यादव पर 62 लाख रूपये का बेनामी जमीन तोहफे के तौर पर रखने का आरोप लगाया. बीजेपी नेता ने दावा किया कि ललन चौधरी नामक जिस व्यक्ति ने हेमा को जमीन तोहफे के तौर पर दिया, वह लालू के मवेशियों की देखभाल करता था और उसका नाम बीपीएल सूची में शामिल है. सुशील मोदी ने कहा कि सीवान जिले के बडहरिया थाना अंतर्गत सियाडिह गांव निवासी ललन चौधरी ने केवल राबड़ी देवी को ही 30 लाख 80 हजार रूपये के मकान सहित 2. 5 डिसमिल जमीन दान में नहीं दी, बल्कि कुछ दूसरे लोग (हेमा यादव) भी हैं जिनको दान कर ललन ने पुण्य कमाया है. बीजेपी नेता पिछले कई दिनों से लालू यादव और उनके परिवार पर हमलावर मुद्रा में हैं और लगातार वो उनपर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Exclusive: ‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर...’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप
‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर...’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget