एक्सप्लोरर

ट्रेनों में फिर मिलेगी कुल्हड़ वाली चाय, इन 25 स्टेशनों पर होगी शुरूआत

गांधीनगर, दुर्गापुर, सीकर, अजमेर, उदयपुर सहित 25 स्टेशनों पर लोग जल्द ही कुल्हड़ वाली चाय का मजा ले पाएंगे. धीरे धीरे इसकी बिक्री 400 स्टेशनों पर की जाने लगेगी.

नई दिल्ली: वैसे तो देश में चाय के शौकीनों की कमी नहीं है, लेकिन मिट्टी के कुल्हड़ में मिलने वाली चाय पीने का अपना ही मजा है. गर्म चाय के साथ मिट्टी की सोंधी खुशबू मानों मन के साथ आत्मा को भी ताजी कर दे. पर धीरे-धीरे ये मिलना कम हो गई. पर अब एक बार फिर लोगों को चाय का लुत्फ दिलाने के लिए रेलवे ने बीड़ा उठाया है. जल्द ही अजमेर, जयपुर और जोधपुर समेत देश के 25 और रेलवे स्टेशनों पर कुल्हड़ वाली चाय मिलनी शुरू हो जाएगी और सफर के दौरान भी लोग इसका स्वाद ले सकेंगे. इस कवायद की प्रमुख वजह खाद्य सामग्रियों की बिक्री के लिए पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को तरजीह देने के प्रयास हैं.

उत्तर-पश्चिम रेलवे ने अपने सभी मंडल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह रेलवे स्टेशनों पर पर्यावरण अनुकूल खानपान उत्पादों का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाएं.

इन 25 स्टेशनों में बीकानेर, सिरसा, भिवानी, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, हिसार, चुरू, सूरतगढ़, जोधपुर, पाली, बाड़मेर, नागपुर, जैसलमेर, भगत की कोठी, लूणी, जयपुर, झुंझुनू, दौसा, गांधीनगर, दुर्गापुर, सीकर, अजमेर, उदयपुर, सिरोही रोड और आबू रोड शामिल हैं.

इससे पहले सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी के अनुरोध पर रेलमंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे बोर्ड को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे. सरकार रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर खानपान की दुकानों में 'कुल्हड़' को लोकप्रिय बनाने का प्रयास कर रही है. नितिन गडकरी ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर इस दिशा में काम करने को कहा है.

इसके बाद रेलवे बोर्ड ने नौ सितंबर को देशभर के जोनल रेलवे के सभी प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधकों और आईआरसीटीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे.

अभी वाराणसी और रायबरेली रेलवे स्टेशनों पर पहले से मिट्टी के कुल्हड़ों का इस्तेमाल हो रहा है. रेलवे ने देशभर के 400 स्टेशनों पर कुल्हड़ के उपयोग का निर्णय किया है.

महाराष्ट्र में लड़ाई और गोवा में कांग्रेस-बीजेपी का मिलन, समझिए सत्ता का खेल

Viral: साइकिल रिपेयर में देरी होने पर पांचवीं के छात्र ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, फिर हुआ ऐसा कि....

Flipkart Big Shopping Days सेल 1 दिसंबर से, स्मार्टफोन्स सहित इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा शानदार डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया'
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Xप्लेन: कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget