एक्सप्लोरर

Kulgam Encounter: कुलगाम एनकाउंटर में ढेर हुआ एक और आतंकी, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता

Kulgam Encounter: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज एक आतंकवादी मारा गया और उसकी पहचान हो रही है. मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी बासित डार सहित दो आतंकी मारे गए थे.

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार (8 मई) को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक और आतंकवादी को ढेर कर दिया. कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षा बलों को ये तीसरी सफलता मिली है. एक दिन पहले ही सैन्य बलों ने दो आतंकी मार गिराए थे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले के रेडवानी इलाके में मुठभेड़ स्थल के पास घरों की तलाशी के दौरान वहां छिपे एक आतंकवादी के साथ गोलीबारी हुई है.

जम्मू कश्मीर के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज एक आतंकवादी मारा गया और उसकी पहचान की जा रही है. बता दें कि, बीते दिन मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के वांछित आतंकवादी बासित डार समेत दो उग्रवादी मारे गए थे.

मरने वालों की संख्या बढ़कर 3 हुईं

मिली जानकारी के अनुसार, कुलगाम के रेडवान पाईन इलाके में एक सुरक्षाबलों के ज्वाइंट ऑपरेशन में एक और आतंकवादी मारा गया है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. सोमवार शाम को शुरू हुई चालीस घंटे तक चली मुठभेड़ आज ख़त्म हो गई. फिलहाल, आतंकियों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है और इलाके को साफ किया जा रहा है.

 

लश्‍कर का टॉप कमांडर बासित डार हुआ था ढेर

हाल ही में पुंछ में भारतीय वायुसेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था. कुलगाम के रेदवानी पायीन इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरु किया था. यहां कई आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी. इसके बाद पूरे इलाके को घेरकर ऑपरेशन शुरू किया गया. इस ऑपरेशन में मारे गए दो आतंकवादियों में एक टीआरएफ का कमांडर बासित डार भी शामिल है, जो 10 लाख रुपये के इनाम वाला A++ कैटागिरी का वांटेड आतंकवादी था.

 राजौरी में आतंकवादियों को पकड़ने का अभियान तीसरे दिन भी जारी 

बता दें कि, उधर, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कालाकोटे के जंगली इलाके में छिपे संदिग्ध आतंकवादियों का पता लगाने के चलते सर्च ऑपरेशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. यह ऑपरेशन सोमवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद शुरू किया गया था, जिसमें सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

ये भी पढ़ें: Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने गर्भवती महिला के लिए क्यों किया प्रेग्नेंट व्यक्ति शब्द का इस्तेमाल? जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget