एक्सप्लोरर

कुलभूषण जाधव को तत्काल फांसी का कोई खतरा नहीं: पाकिस्तान

पाकिस्तानी विदेश विभाग के प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद फैसल ने साप्ताहिक ब्रीफिंग में मीडिया से कहा कि मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि कमांडर (जाधव) को तत्काल फांसी का कोई खतरा नहीं है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने गुरूवार को कहा कि कुलभूषण जाधव को तत्काल फांसी का कोई खतरा नहीं है. पाकिस्तान ने इन कयासों को खारिज किया कि कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी सोमवार को उनसे अंतिम मुलाकात करेंगी.

पाकिस्तानी विदेश विभाग के प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद फैसल ने कहा कि पाकिस्तान ने जाधव की मां और पत्नी को उनसे मुलाकात की अनुमति पूरी तरह मानवीय आधार पर दी है. फैसल ने साप्ताहिक ब्रीफिंग में मीडिया से कहा, ‘‘मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि कमांडर (जाधव) को तत्काल फांसी का कोई खतरा नहीं है और उनकी दया याचिकाएं अब भी लंबित हैं.’’ वह जाधव को परिवार से मुलाकात के बाद संभवत: तत्काल फांसी दिए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे.

फैसल ने कहा कि जाधव की मां और पत्नी को उनसे मुलाकात का अवसर ‘इस्लामी परंपराओं’ के मद्देनजर उपलब्ध कराया जा रहा है और यह ‘पूरी तरह मानवीय आधार पर आधारित है.’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने दोनों महिलाओं को वीजा जारी कर दिया है. मुलाकात विदेश मंत्रालय में होगी.’’ भारतीय उच्चयोग से एक राजनयिक को जाधव की मां और पत्नी के साथ आने की अनुमति दी जाएगी.

फैसल ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘पाकिस्तान कमांडर जाधव की मां और पत्नी की मीडिया से बात कराने की अनुमति देने को तैयार है. हम इस संबंध में भारत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं.’’ पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने 47 साल के जाधव को जासूसी और आतंकवाद के आरोप में अप्रैल में मौत की सजा सुनाई थी. इसके बाद मई में भारत अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत चला गया जिसने उनकी फांसी पर रोक लगा दी और अभी इसका अंतिम फैसला लंबित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार का ऐलान, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से उतारा, देखें पूरी लिस्ट
कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार का ऐलान, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से उतारा, देखें पूरी लिस्ट
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
कॉकरोच जनता पार्टी पर RJD सांसद मनोज कुमार झा की एक चिट्ठी और मच गया बवाल, जानें पूरा मामला
कॉकरोच जनता पार्टी पर RJD सांसद मनोज कुमार झा की एक चिट्ठी और मच गया बवाल, जानें पूरा मामला
वॉर US-ईरान की हो रही, तेल कीमतें भारत में बढ़ रहीं... सुपर पावर देशों की मनमानी पर मोहन भागवत की दो टूक
वॉर US-ईरान की हो रही, तेल कीमतें भारत में बढ़ रहीं... सुपर पावर देशों की मनमानी पर मोहन भागवत की दो टूक

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget