एक्सप्लोरर

फॉर्मूला ई रेस केस में ED के सामने पेश हुए केटी रामा राव, 7 घंटे चली पूछताछ

KTR ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया. पूछताछ से पहले दिए गए एक बयान में उन्होंने कहा कि फॉर्मूला ई इवेंट का आयोजन हैदराबाद के लिए एक गर्व की बात थी.

बीआरएस नेता और तेलंगाना के पूर्व नगर प्रशासन मंत्री के.टी. रामा राव (KTR) आज हैदराबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुए. यह पूछताछ फॉर्मूला ई रेस केस से जुड़ी थी और सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली. पूछताछ का मुख्य फोकस एक निजी संस्था को किए गए फंड ट्रांसफर पर था.

केटीआर ने आरोपों को नकारा

KTR ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया. पूछताछ से पहले दिए गए एक बयान में उन्होंने कहा कि फॉर्मूला ई इवेंट का आयोजन हैदराबाद के लिए एक गर्व की बात थी और उनके मंत्री कार्यकाल के सबसे यादगार फैसलों में से एक था. उन्होंने दावा किया कि सभी लेन-देन पारदर्शी और कानूनी रूप से सही थे.

क्या है पूरा मामला?

यह जांच तेलंगाना एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी (FIR) के आधार पर हो रही है. आरोप है कि 2023 में आयोजित फॉर्मूला ई रेस के दौरान ₹54.88 करोड़ की राशि हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) से फॉर्मूला ई ऑपरेशन्स (FEO) को ट्रांसफर की गई, जिसमें वित्तीय गड़बड़ी हुई.

जांच में पूरा सहयोग करूंगा- KTR

KTR ने कहा कि वह जांच में पूरी तरह सहयोग करेंगे और सच्चाई सामने आएगी. उन्होंने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है.

फॉर्मूला ई इवेंट: हैदराबाद का गौरव

फरवरी 2023 में हैदराबाद में आयोजित फॉर्मूला ई इवेंट का उद्देश्य शहर को अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर पहचान दिलाना था. KTR ने इस आयोजन को शहर में लाने में अहम भूमिका निभाई थी और इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया.

केटीआर को हाईकोर्ट से मिल चुकी है राहत

फॉर्मूला ई रेसिंग घोटाले में तेलंगाना हाई कोर्ट ने पहले ही राज्य के पूर्व मंत्री केटी रामा राव को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. यह रोक तब तक जारी रहेगी जब तक इस मामले में याचिका पर अंतिम निर्णय नहीं आ जाता. 

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति
रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget