एक्सप्लोरर

Lottery News: दोस्त से उधार लिए रुपयों से हुआ मालामाल, लगी एक करोड़ की लॉटरी

Kerala Lottery: केरल के दिवाकरन की किस्मत उस समय खुल गई, जब उसे पूरे एक करोड़ रुपयों की लॉटरी लगी. हैरान करने वाली बात ये है कि उसकी ये लॉटरी उधार लिए रुपयों से लगी जो उसने अपने दोस्त से लिए थे.

Lottery Price: कहते हैं कि जब इंसान की किस्मत मेहरबान हो तो वो कुछ भी कर सकता है. ऐसा ही कुछ केरल (Kerala) के ओंचियम वेलिकुलंगारा के रहने वाले दिवाकरन (Divakaran) के साथ हुआ. दिवाकरन ने उधार लिए पैसों से लॉटरी (Lottery) का टिकट खरीदा और उसकी एक करोड़ रुपये की लॉटरी लग गई. ऐसा पहला बार नहीं हुआ है, जब लॉटरी ने लोगों की किस्मत बदल दी. इससे पहले भी कई लोगों को इस तरह का झटका लग चुका है.

दरअसल ओंचियाम में एक कन्सट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले दिवाकरन का किस्मत पीछा कर रही थी. दो सप्ताह पहले उन्होंने दो लॉटरी के टिकट खरीदे थे जिनमें उन्हें 5-5 हजार रुपये का इनाम मिला. इसके बाद इन्हीं पैसों से दिवारकरन ने 10 टिकट और खरीदे लेकिन इसमें सिर्फ एक टिकट पर इनाम मिला जो एक हजार रुपये का था.

...जब उधार के पैसों से खुल गई किस्मत

दिवाकरन का एक रुटीन है कि वो हर रोज सुबह स्विमिंग करने के लिए अपने दोस्तों के साथ जाते थे. रविवार को भी दिवाकरन अपने दोस्तों के साथ रुटीन के तहत स्विमिंग के लिए गए. इस दौरान स्विमिंग के बाद वो एक चाय की दुकान पर रुक गए और चाय पीने लगे. तभी वहां एक लॉटरी बेचने वाला आया, लेकिन उस समय दिवाकरन के पास उस टिकट को खरीदने के लिए पैसे नहीं थे. जब उनके दोस्त ने कहा कि मेरे पास पैसे हैं बाद में दे देना, दिवाकरन ने अपने दोस्त से पैसे उधार ले लिए. इस तरह दिवाकरन ने 50 रुपये का लॉटरी की टिकट खरीद ली.

लग गई 1 करोड़ रुपये की लॉटरी

उसी शाम को इस लॉटरी के नतीजे (Lottery Result) भी आ गए लेकिन दिवाकरन (Divakaran) को नहीं पता था कि नतीजे घोषित कर दिए गए. अगले दिन जब अखबार (News Paper) में उसने लॉटरी का नंबर मिलाया तो पैरों तले जमीन ही खिसक गई. दिवाकरन की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा जब पता चला कि उसकी एक करोड़ रुपये की लॉटरी (Jackpot) लगी है. दिवाकरन का कहना है कि मुझसे ज्यादा तो मेरा दोस्त खुश है जिससे मैंने पैसे उधार लिए थे. दिवाकरन का छोटा सा परिवार (Family) है जिसमें पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है.

ये भी पढ़ें: Lottery News: ट्रक ड्राइवर हो गया शॉक्ड जब लॉटरी के बारकोड को किया स्क्रैच, जीता 7.5 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें: Lottery News: टीवी पर प्रोग्राम देखकर बनाई रणनीति और लॉटरी में जीत गया 78 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget