एक्सप्लोरर

Kolkata Fire: कोलकाता में बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी आग, 9 की मौत, जांच के लिये रेलवे ने बनाई टीम

ईस्ट रेलवे के प्रवक्ता कमल देव दास ने जानकारी दी कि न्यू कोयलाघाट बिल्डिंग में आग लगी. इसमें ईस्ट रेलवे और साउथ-ईस्ट रेलवे का जोनल ऑफिस है.

कोलकाता: कोलकाता के स्ट्रैंड रोड इलाके में सोमवार की शाम एक बहुमंजिला इमारत की 13वीं मंजिल पर आग लग गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली. राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस घटना में मारे गये लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

उन्होंने कहा कि, इस हादसे की जांच के लिये रेलवे राज्य सरकार की हरसंभव मदद करेगी. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बड़े अधिकारियों की टीम बनाई गई है, जो मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी.

रेलवे पर नाराज हुईं ममता

वहीं, दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रेलवे अधिकारियों पर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि, ये रेलवे की संपत्ति है और उनकी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि, अबतक रेलवे की तरफ से कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है.

आग पर काबू पाया गया

इमारत में रेलवे का कार्यालय है. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिये मौके पर 10 दमकल गाड़ियों को भेजा गया. सरकार के मंत्री सुजीत जोशी ने जानकारी देते हुये कहा कि, अब आग पर काबू पा लिया गया है.

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की यह घटना शाम छह बजकर 10 मिनट पर हुई. जानकारी के मुताबिक, पांच फायरब्रिगेड के कर्मचारी बिल्डिंग की लिफ्ट में फंसे हैं.

पूर्व रेलवे के प्रवक्ता कमल देव दास ने बताया कि न्यू कोयलाघाट बिल्डिंग में आग लगी. इसमें पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे का जोनल कार्यालय है और भूतल पर एक कंप्यूटराइज टिकट बुकिंग केंद्र है. पुलिस ने बताया कि आग बुझाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये स्ट्रैंड रोड पर यातायात को रोक दिया गया. उन्होंने बताया, ‘‘हमलोग आग पर काबू करने का प्रयास कर रहे हैं, हमने इमारत को खाली करा लिया है.’’

जांच के लिये रेलवे ने टीम गठित की

दूसरी तरफ ईस्टर्न रेलवे के जनरल मैनेजर मनोज जोशी ने बताया कि, मामले की जांच के लिये रेलवे ने एक उच्च स्तरीय टीम बनाई है. उन्होंने कहा कि, हम राज्य के साथ जांच में पूरी तरह सहयोग करेंगे.

तमिलनाडु में शशिकला के भतीजे की पार्टी के साथ असदुद्दीन ओवैसी का गठबंधन, इतनी सीटों पर लड़ेगी AIMIM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को पुलिस ने हिरासत में लिया, रात 10 बजे तक बंद रहेंगे 45 मेट्रो स्टेशन
LIVE: एक्टर इमरान खान को पुलिस ने हिरासत में लिया, रात 10 बजे तक बंद रहेंगे 45 मेट्रो स्टेशन
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
कैप्टन स्मित पर अटैक मामला: NIA ने दर्ज किया केस, अधिकारियों ने क्या बताया?
कैप्टन स्मित पर अटैक मामला: NIA ने दर्ज किया केस, अधिकारियों ने क्या बताया?
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget